NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / जानें IIM-A के इन प्रसिद्ध पूर्व छात्रों के बारे में, जिन्होंने बनाया अपना अलग ही मुकाम
    अगली खबर
    जानें IIM-A के इन प्रसिद्ध पूर्व छात्रों के बारे में, जिन्होंने बनाया अपना अलग ही मुकाम

    जानें IIM-A के इन प्रसिद्ध पूर्व छात्रों के बारे में, जिन्होंने बनाया अपना अलग ही मुकाम

    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 12, 2019
    05:14 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) देश में सबसे अधिक मांग वाले प्रोफेशनल संस्थानों में हैं, जो गुणवत्ता वाली मैनेजमेंट शिक्षा प्रदान करते हैं।

    1961 में स्थापित IIM-Ahmedabad (IIM-A) को सबसे अच्छा माना जाता है और ये प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में सबसे अधिक मांग भी है। IIM-A से कई ऐसे छात्र निकले हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    यहां पांच ऐसे ही प्रसिद्ध कुछ IIM-A पूर्व छात्रों के बारे में बताया गया है।

    #1

    रघुराम राजन हैं सबसे प्रसिद्ध पूर्व छात्रों में से एक

    विश्व प्रसिद्ध इकोनॉमिस्ट और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सबसे प्रसिद्ध IIM-A के पूर्व छात्रों में से एक हैं।

    वह 23वें RBI गवर्नर (2013-16) थे। IIT-Delhi से स्नातक करने के बाद उन्होंने 1987 में IIM-A से PGDBA किया।

    उन्होंने इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फण्ड (2003-06) में चीफ इकोनॉमिस्ट और अनुसंधान निदेशक और भारत के चीफ इकोनॉमिस्ट एडवाइजर (2012-13) के रूप में भी कार्य किया है।

    #2

    अजयपाल सिंह बंगा भी हैं IIM-A के पूर्व छात्र

    भारतीय अमेरिकी बिजनेस एग्जीक्यूटिव अजयपाल सिंह बंगा भी IIM-A के पूर्व छात्र हैं।

    वह ग्लोबल कंपनी मास्टर कार्ड के अध्यक्ष और CEO हैं।

    उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक किया और IIM-A से MBA किया।

    2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बंगा को ट्रेड पॉलिसी एंड नेगोशिएशन के लिए राष्ट्रपति की एडवाइजरी कमेटी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया।

    साल 2016 में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

    #3

    कमेंटेटर हर्षा भोगले भी हैं IIM-A के पूर्व छात्र

    प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर और पत्रकार हर्षा भोगले सबसे प्रसिद्ध IIM अहमदाबाद के पूर्व छात्रों में से एक हैं।

    उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से B.Tech किया और IIM-A से PGDM किया है।

    हैदराबाद में पैदा हुए भोगले ने आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए एक खिलाड़ी के रूप में अपना करियर शुरू किया।

    उन्होंने 19 साल की उम्र में ऑल इंडिया रेडियो के साथ कमेंट्री शुरू की और एक प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर बन गए।

    #4

    संजीव बिखचंदानी भी हैं पूर्व छात्र

    संजीव बिखचंदानी प्रमुख भारतीय इंटरनेट फर्म Info Edge India के संस्थापक और कार्यकारी उपाध्यक्ष होने का साथ-साथ IIM अहमदाबाद के पूर्व छात्र भी हैं।

    दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक करने के बाद उन्होंने 1989 में IIM से MBA पूरा किया।

    उन्होंने एक साथी के साथ 1990 में Info Edge India की स्थापना की।

    यह Naukri.com, Shiksha.com, 99acres.com और JeevanSaathi.com जैसे अन्य सबसे लोकप्रिय इंटरनेट पोर्टलों का मालिक है।

    #5

    मेकमाईट्रिप के संस्थापक भी हैं IIM-A के पूर्व छात्र

    दीप कालरा प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप के संस्थापक और ग्रुप CEO होने के साथ-साथ IIM अहमदाबाद के पूर्व छात्र भी हैं।

    दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक करने वाले कालरा ने 1992 में IIM अहमदाबाद से MBA किया है।

    उन्होंने 2000 में मेकमाईट्रिप की स्थापना की, जिसका मुख्यालय गुरुग्राम में है। कंपनी की स्थापना से पहले उन्होंने GE Capital और ABN AMRO बैंक जैसी टॉप फर्मों के साथ काम किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    शिक्षा

    अपने सपने और जुनून को पूरा करने के लिए इन IITian ने छोड़ी अच्छी नौकरी करियर
    अगर लिखना है पसंद, तो कंटेंट राइटिंग में बनाएं बेहतरीन करियर करियर
    आज का इतिहास: जानें 06 जुलाई का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    NTA UGC NET June Result 2019: जानें कब आएंगे नतीजे, ऐसे देखें अपना रिजल्ट NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025