NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें 05 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: जानें 05 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: जानें 05 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 05, 2019, 08:05 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: जानें 05 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    इतिहास एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में सबको पता होना चाहिए। देश-दुनिया में घटित कुछ प्रमुख घटनाओं की जानकारी छात्रों से लेकर युवा तक सबको होनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपकी जनरल नॉलेज बढ़ती है, बल्कि ये जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद भी होती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है जो UPSC या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। इसी क्रम में आइए जानें क्या है 05 मार्च का इतिहास।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    05 मार्च, 1962 को कनाडा में आयकर नियमों में बदलाव किया गया था। वेनेरा 14 नामक रूसी उपग्रह 05 मार्च, 1982 को बुध की कक्षा में पहुँचा था। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच 05 मार्च, 1997 को 25 साल में पहली बार शांति वार्ता हुई थी। मक्का मदीना में 05 मार्च, 2001 को ईद के दौरान भगदड़ में लगभग 40 यात्री मरे थे। 05 मार्च, 2002 को राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ था।

    भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना कब हुई

    ऑस्ट्रिया के सैनिकों ने 05 मार्च, 1793 को फ्रांस को हरा कर उसके साम्राज्य पर फिर से कब्जा किया था। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना 05 मार्च, 1851 को हुई थी। निकोला टेस्ला ने 05 मार्च, 1904 को बॉल तड़ित की व्याख्या की थी।

    इनका होता है जन्मदिन

    भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का जन्म 05 मार्च, 1913 को हुआ था। ओडिशा के प्रसिद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का जन्म 05 मार्च, 1916 को हुआ था। जादूगर पेन जिलेट का जन्म 05 मार्च, 1955 को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान का जन्म 05 मार्च, 1959 को हुआ था। अमेरिकी अभिनेत्री ईवा मेंडेस का जन्म 05 मार्च, 1974 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    वैज्ञानिक अलेस्सांद्रो वोल्टा का निधन 05 मार्च, 1827 को हुआ था। 29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का निधन 05 मार्च, 1953 को हुआ था। कॉमेडियन जॉन बेलुशी का निधन 05 मार्च, 1982 को हुआ था। स्वतंत्रता कार्यकर्ता पृथ्वी सिंह आजाद का निधन 05 मार्च, 1989 को हुआ था। वेनेजुएला के राजनेता ह्यूगो चावेज़ का निधन 05 मार्च, 2013 को हुआ था। अमेरिकी रेसलर मैनेजर पॉल बियरर का निधन 05 मार्च, 2013 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    UP Board: अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट, करीब छह लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा उत्तर प्रदेश
    जानिए किन नियमों के तहत परमानेंट कमीशन में महिलाओं को मिलेगी नौकरी करियर
    छात्रों के लिए खुशखबरी, अब उत्तर प्रदेश सरकार खोलेगी 1,000 अंग्रेजी माध्यम जूनियर हाई स्कूल उत्तर प्रदेश
    RRB Group D Result: जारी हुआ रिजल्ट, यहां से जानें कैसे देखें अपना रिजल्ट नौकरियां

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023