NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें 31 मई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: जानें 31 मई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: जानें 31 मई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    लेखन मोना दीक्षित
    May 31, 2019, 07:25 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: जानें 31 मई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    इतिहास के बारे में आप जितना जानें, उतना कम है। हमारे देश और दुनिया के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारें में आपको पता होना चाहिए। ये उन लोगों के लिए बहुत जरुरी है, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाएं हैं, जो आपको इतिहास में दर्ज 31 मई की घटनाओं के बारे में बताएगा। आइए जानें कुछ प्रमुख घटनाएं।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अमेरिका के उत्तरपूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में 31 मई, 1759 को सभी थियेटर के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड 31 मई, 1929 में रिलीज किया गया था। दक्षिणी वियतनाम में शासन के विरोध में 17 साल की युवती ने 31 मई, 1966 को खुद को आग लगा ली थी। फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर 31 मई, 1985 को प्रतिबंध लगा दिया था।

    पहला डाक घर सेवा कार्यालय खुला

    भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय 31 मई, 1774 को खोला गया था। अमेरिकी कांग्रेस ने 31 मई, 1878 को डॉलर के सर्कुलेशन को घटाया था। बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नए प्रधानमंत्री 31 मई, 1996 को चुने गए थे।

    इनका होता है जन्मदिन

    मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ का जन्म 31 मई, 1577 को हुआ था। भारत की वीरांगनाओं में से एक अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई, 1725 को हुआ था। हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक राज खोसला का जन्म 31 मई, 1925 को हुआ था। आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का जन्म 31 मई, 1942 को हुआ था। एक भारतीय-अमेरिकी क्रिकेटर सुशील नाडकर्णी का जन्म 31 मई, 1976 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन 31 मई, 2003 को हुआ था। अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का निधन 31 मई, 2009 को हुआ था। भारतीय गणितज्ञ अमीय चरण बैनर्जी का निधन 31 मई, 1968 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री गुरनाम सिंह का निधन 31 मई, 1973 को हुआ था। भारतीय कवि ब्रजनाथ रथ का निधन 31 मई, 2014 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    PCB से 12वीं करने के बाद DU के इन लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश दिल्ली
    BHU Recruitment 2019: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    DU UG Admission 2019: आज से शुरू होगी प्रक्रिया, जानें कब से और कैसे करें आवेदन दिल्ली
    Uttarakhand Board Result 2019: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानें किसने किया टॉप परीक्षा परिणाम

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023