Page Loader
आज का इतिहास: 31 जनवरी के इतिहास की कुछ प्रमुख घटनाएं जानें, बढ़ाएं जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 31 जनवरी के इतिहास की कुछ प्रमुख घटनाएं जानें, बढ़ाएं जनरल नॉलेज

Jan 31, 2020
08:30 am

क्या है खबर?

UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इतिहास की अच्छी समझ होने वालों को UPSC परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की अच्छी समझ होना जरूरी है। आइए आज जानते हैं क्या है 31 जनवरी का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

अमेरिका में पहली बार 31 जनवरी, 1893 को 'कोका कोला' ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया था। 'प्रथम विश्व युद्ध' के दौरान जर्मनी ने 31 जनवरी, 1915 को रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया था। जर्मनी के फ़ील्ड मार्शल फ़्रेडरिक पोलस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 31 जनवरी, 1943 को सोवियत संघ की सेना के सामने अपने हथियार डाले थे। अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम 31 जनवरी, 1957 को पूरा हुआ था।

जानकारी

अमेरिका ने किया परमाणु परीक्षण

अमेरिका ने 31 जनवरी, 1968 को नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 19 साल के बाद पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 31 जनवरी, 1971 को फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई। बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह 31 जनवरी, 1972 को नेपाल के 12वें राजा बने।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

अमेरिकी प्रोफेशनल बेसबॉल खिलाड़ी जैकी रॉबिन्सन का जन्म 31 जनवरी, 1919 को हुआ था। 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का जन्म 31 जनवरी, 1923 को हुआ था। हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश विवेक का जन्म 31 जनवरी, 1949 को हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी मॉडल, परोपकारी और अभिनेत्री पोर्टिया डी रोसी का जन्म 31 जनवरी, 1973 को हुआ था। भारतीय प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी, 1975 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

इतालवी रोमन कैथोलिक पादरी, शिक्षक और लेखक जॉन बॉस्को का निधन 31 जनवरी, 1888 को हुआ था। अंग्रेजी लेखक एलन अलेक्जेंडर मिलन का निधन 31 जनवरी, 1956 को हुआ था। भारतीय राज्य बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का निधन 31 जनवरी, 1961 को हुआ था। पोलिश-अमेरिकी फिल्म निर्माता सैमुअल गोल्डविन का निधन 31 जनवरी, 1974 को हुआ था। भारतीय सांसद और राजनीतिक कार्यकर्ता मनीराम बागड़ी का निधन 31 जनवरी, 2012 को हुआ था।