NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें 30 अक्टूबर का इतिहास, बढाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: जानें 30 अक्टूबर का इतिहास, बढाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: जानें 30 अक्टूबर का इतिहास, बढाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 30, 2019
    09:26 am

    क्या है खबर?

    इतिहास के बारे में हम जितना जाने उतना कम ही होता है। चाहे हमारे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इतिहास में अहम घटनाएं दर्ज हैं।

    आज के समय में ज्यादातर युवा सरकारी करना चाहते हैं। सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सामान्य ज्ञान और इतिहास के प्रश्न आते हैं।

    इसलिए अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इतिहास की प्रमुख घटना जरुर जानें।

    इस लेख से 30 अक्टूबर का इतिहास जानें।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    भारत संयुक्त राष्ट्र में 30 अक्टूबर, 1945 को शामिल हुआ था।

    भारत का पहला पांच सितारा होटल 'अशोक' 30 अक्टूबर, 1956 को खुला था।

    ब्रिटेन में 30 अक्टूबर, 1960 को पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी।

    जोसेफ स्तालिन की कब्र को 30 अक्टूबर, 1961 को मास्को के रेड स्क्वायर स्थित लेनिन के मकबरे से निकालकर क्रेमलिन वाल के पास दफनाया गया था।

    अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने 30 अक्टूबर, 1963 को युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

    जानकारी

    बेनिटो मुसोलिनी ने बनाई इटली में सरकार

    रूसी शासक जार निकोलस द्वितीय ने पहले रूसी संविधान को 30 अक्टूबर, 1905 को स्वीकृती दी थी। बेनिटो मुसोलिनी ने 30 अक्टूबर, 1922 को इटली में सरकार बनाई थी। पहली बार लंदन में 30 अक्टूबर, 1925 को टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ था।

    प्रमुख घटनाएं

    इनका होता है जन्मदिन

    'अनुशीलन समिति' के प्रारम्भिक संस्थापक सदस्यों में से एक प्रमथनाथ मित्र का जन्म 30 अक्टूबर, 1853 को हुआ था।

    बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार रे का जन्म 30 अक्टूबर, 1887 को हुआ था।

    भाजपा के प्रसिद्ध नेता तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल भाई महावीर का जन्म 30 अक्टूबर, 1922 को हुआ था।

    प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का जन्म 30 अक्टूबर, 1949 को हुआ था।

    भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़ राही सरनोबत का जन्म 30 अक्टूबर, 1990 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    महान् चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन 30 अक्टूबर, 1883 को हुआ था।

    प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका बेगम अख्तर का निधन 30 अक्टूबर, 1974 को हुआ था।

    प्रसिद्ध संगीतकार ख़्वाजा खुर्शीद अनवर का निधन 30 अक्टूबर, 1984 को हुआ था।

    भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा का निधन 30 अक्टूबर, 1990 को हुआ था।

    प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक वी शांताराम का निधन 30 अक्टूबर, 1990 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रिया चक्रवर्ती एक झटके में हो गई थीं तबाह, फिर कैसे खड़ी की 40 करोड़ी कंपनी? सुशांत सिंह राजपूत
    छुपे हुए खर्चे बिगाड़ रहे आपका बजट, जानिए इनसे कैसे बचें  पर्सनल फाइनेंस
    कौन है मणिपुर पुलिस में रहा मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा?  मणिपुर

    शिक्षा

    इस बैंक में निकली विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    आज का इतिहास: 22 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    12वीं करने के बाद ऐसे बने आंखों के डाक्टर, प्राप्त करें ये डिग्री करियर
    अब IIT से प्राप्त कर सकेंगे MBBS की डिग्री, जानें कब होगी शुरूआत करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025