NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 30 अप्रैल को जन्मे थे दादासाहब फालके और हिटलर ने की थी आत्महत्या
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 30 अप्रैल को जन्मे थे दादासाहब फालके और हिटलर ने की थी आत्महत्या

    आज का इतिहास: 30 अप्रैल को जन्मे थे दादासाहब फालके और हिटलर ने की थी आत्महत्या

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 30, 2019
    07:55 am

    क्या है खबर?

    इतिहास एक ऐसा विषय जिसके बारे में जानना सबके लिए जरुरी है।

    30 अप्रैल के इतिहास में दो ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं, जिन्हें हर कोई जानता है।

    इन दो नामों में से एक नाम दादासाहब फालके जी का है। वहीं दूसरा नाम हिटलर का है।

    दादासाहब फालके जी को उनकी उपलब्धियों के लिए और हिटलर को उसके तानाशाही के कारण जाना जाता है।

    आज के अपने इस लेख में हम इन लोगों के बारे में काफी कुछ जानेंगे।

    दादासाहब फालके

    आज हुआ था दादासाहब फालके का जन्म

    भारतीय फिल्म उद्योग के 'पितामह' कहे जाने वाले दादासाहब फालके का जन्म 30 अप्रैल, 1870 को हुआ था।

    प्रिंटिग के कारोबार में हानि होने के बाद उन्होंने 'ईसामसीह' पर बनी एक फिल्म देखी। उस समय ही उन्होंने फैसला लिया कि वे एक फिल्मकार बनेंगे।

    इन्होंने 'राजा हरिशचंद्र' फिल्म बनायी। पूरे छह माह में बनी लगभग 3700 फीट की लंबी फिल्म को 21 अप्रैल, 1913 को ओलम्पिया सिनेमा हॉल में रिलीज किया, जो काफी बड़ी हिट हुई।

    हिटलर

    हिटलर ने लगाई थी फांसी

    जर्मन राजनेता एडोल्फ हिटलर का जन्म 20 अप्रैल, 1889 को हुआ था।

    उन्होंने 1918 में नाजी दल की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य साम्यवादियों और यहूदियों के सारे अधिकार छीनना था।

    द्वितीय विश्वयुद्ध के लिए हिटलर को ही सर्वाधिक जिम्मेदार माना जाता है।

    अमरीका के द्वितीय विश्वयुद्ध में शामिल होने पर हिटलर की सामरिक स्थिति बिगड़ने लगी थी।

    रूसियों के बर्लिन पर आक्रमण करने पर हिटलर ने 30 अप्रैल, 1945 को आत्महत्या कर ली थी।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर 30 अप्रैल, 1563 को फ्रांस से निकाला गया था।

    जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम 30 अप्रैल, 1789 को सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे।

    अंडमान में अप्रैल, 1991 को ज्वालामुखी सक्रिय हुआ था।

    नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए 30 अप्रैल, 2005 को नेपाल में इमरजेंसी समाप्त हुई थी।

    नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने 30 अप्रैल, 2007 को विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया था।

    जानकारी

    पहली बार हुआ थियेटर का आयोजन

    अमेरिका में 30 अप्रैल, 1598 को पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ था। वियतनाम युद्ध का अंत 30 अप्रैल, 1975 को हुआ था। नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने अप्रैल, 2013 को पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने थे।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक दादासाहब फालके का जन्म 30 अप्रैल, 1870 को हुआ था।

    आध्यात्मिक गुरू माँ आनंदमयी का जन्म 30 अप्रैल, 1896 को हुआ था।

    सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश फातिमा बीबी का जन्म 30 अप्रैल, 1927 को हुआ था।

    संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का जन्म 30 अप्रैल, 1949 को हुआ था।

    अमेरिकी अभिनेता जॉनी गैलेकी का जन्म 30 अप्रैल, 1975को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    गजनवीड वंश का पहला स्वतंत्र शासक सुलतान महमूद का निधन 30 अप्रैल, 1030 को हुआ था।

    महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा का निधन 30 अप्रैल, 1837 को हुआ था।

    फ्रांसीसी आधुनिकतावादी चित्रकार एडवर्ड मानेट का निधन 30 अप्रैल, 1883 को हुआ था।

    एडोल्फ हिटलर की पत्नी ईवा ब्राउन का निधन 30 अप्रैल, 1945 को हुआ था।

    फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक सर्जियो लियोन का निधन 30 अप्रैल, 1989 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    शिक्षा

    बैंक भर्ती 2019: SBI में बंपर भर्ती, निकलने वाली है अंतिम तिथि, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    #WorldBookDay: 23 अप्रैल को ही क्यों मनाते हैं ये दिन, जानें इससे जुड़ा इतिहास करियर
    UPSC Recruitment 2019: CAPF भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिस, यहां से जानें विवरण नौकरियां
    आने वाले नए शैक्षणिक सत्र से IIT दिल्ली शुरू करेगा ये नए कोर्सेज, जानें दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025