NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 27 मार्च की प्रमुख घटनाएं जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: 27 मार्च की प्रमुख घटनाएं जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: 27 मार्च की प्रमुख घटनाएं जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 27, 2019, 10:36 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 27 मार्च की प्रमुख घटनाएं जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    इतिहास में दर्ज भारत और दुनिया की कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। अगर आप किसी सरकारी नौकरी या UPSC की तैयारी कर रहे हैं, तब तो आपको इतिहास की सारी जानकारी होनी चाहिए। अगर आपकी इतिहास पर पकड़ अच्छी नहीं है, तो आप UPSC जैसी परीक्षा को पास नहीं कर सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाएं हैं, जो आपको 27 मार्च के इतिहास के बारे में बताएगा। आइए जानें।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने 27 मार्च 1668 को मुम्बई को ईस्ट इंडिया कंपनी सौंपा दी थी। फ्रांस और स्पेन ने 27 मार्च, 1721 को मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। बोस्टन से न्यूयार्क के बीच 27 मार्च, 1884 को पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुई। रूस ने आर एस-12 मिसाइल का परीक्षण 27 मार्च, 2003 को किया था। यासीन मलिक ने 27 मार्च, 2006 को कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की।

    अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा

    अंतरिक्ष में 27 मार्च, 1989 को अमेरिका के मिसाइल "रोधी उपग्रह" का परीक्षण विफल हुआ था। पहला मैक्रो वायरस "मेलिसा" की सूचना 27 मार्च, 1999 को दी गई थी। अंतरिक्ष यान एंडेवर 27 मार्च, 2008 को पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा था।

    इनका होता है जन्मदिन

    प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का जन्म 27 मार्च, 1923 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ बनवारी लाल जोशी का जन्म 27 मार्च, 1936 को हुआ था। फ्रांसीसी कवियों के अनुवादक और पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन के प्रोफ़ेसर हेमन्त जोशी का जन्म 27 मार्च, 1954 को हुआ था। अमेरिकी फिल्म निर्माता और अभिनेता क्वेंटिन टारनटिनो का जन्म 27 मार्च, 1963 को हुआ था। अभिनेत्री रेणुका शहाणे का जन्म 27 मार्च, 1965 को हुआ था।

    इनकी पुण्यतिथि

    भारतीय मुस्लिम व्यावहारिक, इस्लामी सुधारवादी, उन्नीसवीं सदी के ब्रिटिश भारत के दार्शनिक सर सैयद अहमद खान का निधन 27 मार्च, 1898 को हुआ था। भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री यूरी गागरिन का निधन 27 मार्च, 1968 को हुआ था। भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रिया राजवंश का निधन 27 मार्च, 2000 को हुआ था। अमेरिकी हास्य अभिनेता और अभिनेता मिल्टन बर्ले का निधन 27 मार्च, 2002 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज तृणमूल कांग्रेस
    #NewsBytesExplainer: बिहार के लोग बड़ी संख्या में अन्य राज्यों में काम करने क्यों जाते हैं? बिहार
    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित हरियाणा
    उत्तर प्रदेश: रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से उठवाई गईं ईंटें, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023