NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 27 अप्रैल को हुआ था फिरोज खान का निधन, जानें इतिहास
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 27 अप्रैल को हुआ था फिरोज खान का निधन, जानें इतिहास

    आज का इतिहास: 27 अप्रैल को हुआ था फिरोज खान का निधन, जानें इतिहास

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 27, 2019
    07:55 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है।

    इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 27 अप्रैल के इतिहास के बारे में बताएगा।

    आइए जानें।

    प्रमुख घटनाएं

    जानें कुछ प्रमुख घटनाएं

    द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने 26 अप्रैल, 1941 को एथेंस में प्रवेश किया था।

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिए 26 अप्रैल, 1961 को पृथ्वी की कक्षा में 'एक्सप्लोरर 11' लांच किया था।

    क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो 26 अप्रैल, 1963 को रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे थे।

    फगानिस्तानी विमान 'एएनएस 32' के 26 अप्रैल, 1993 को दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत हुई थी।

    जानकारी

    सैन्य संधि पर हुए हस्ताक्षर

    नीदरलैंड और फ्रांस ने 27 अप्रैल, 1662 को सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए थे। लंदन में चौथे ओलंपिक खेल 27 अप्रैल, 1908 को शुरू हुए थे। सिएरा लियोन ने 27 अप्रैल, 1961 को ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की थी।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री हरबर्ट स्पेन्सर का जन्म 27 अप्रैल, 1820 को हुआ था।

    अभिनेत्री जोहरा सहगल का जन्म 27 अप्रैल, 1912 को हुआ था।

    प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मनीभाई देसाई का जन्म 27 अप्रैल, 1920 को हुआ था।

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का जन्म 27 अप्रैल, 1948 को हुआ था।

    अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार फ्रैंक अबागनले का जन्म 27 अप्रैल, 1948 को हुआ था।

    केरल के वर्तमान राज्यपाल पी. सतशिवम का जन्म 27 अप्रैल, 1949 को हुआ था।

    फिरोज खान

    फिरोज खान को इस फिल्म के लिए मिला फिल्म फेयर अवार्ड

    अभिनेता फिरोज खान का जन्म 25 सितम्बर,1939 को बंगलौर के एक पठान परिवार में हुआ था।

    फिरोज खान ने सन 1960 में आई फ़िल्म दीदी से अपनी करियर की शुरूआत की थी।

    फिरोज खान ने लगभग पांच दशक का फिल्मी सफर तय किया।

    उनकी आखिरी फिल्म सन 2007 में आई वेलकम थी।

    उन्हें अपनी आदमी और इंसान फिल्म के लिए फ़िल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया था।

    कैंसर से जुझने के बाद 27 अप्रैल, 2009 को उनका निधन हो गया।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    पुर्तगाली खोजकर्ता फर्डिनेंड मैगलन का निधन 27 अप्रैल, 1521 को हुआ था।

    अमेरिकी व्याख्याता राल्फ वाल्डो इमर्सन का निधन 27 अप्रैल, 1882 को हुआ था।

    प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का निधन 27 अप्रैल, 1930 को हुआ था।

    बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन 27 अप्रैल, 1960 को हुआ था।

    हिंदी फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फिरोज खान का निधन 27 अप्रैल, 2009 को हुआ था।

    हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का निधन 27 अप्रैल, 2017 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    अगर विदेश में करना चाहते हैं पढ़ाई, तो PTE परीक्षा में हों शामिल करियर
    फोटोग्राफी में करियर बनाकर करें अपना भविष्य उज्जल, यहां से जानें कैसे बनें फोटोग्राफर करियर
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 19 अप्रैल को, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    आर्किटेक्चर में बनाएं अपना करियर, जानें कैसे बनें आर्किटेक्ट करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025