NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें 26 मई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: जानें 26 मई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: जानें 26 मई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    May 26, 2019
    10:07 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है।

    इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 26 मई के इतिहास के बारे में बताएगा।

    आइए जानें।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    नार्वे में चर्च में 26 मई, 1822 को आग लग जाने के कारण 122 लोगों की मौत हो गई थी।

    दक्षिण लेबनान से इसराइली सुरक्षा बलों के हटने पर लाखों हिज़बुल्लाह समर्थकों ने 26 मई, 2000 को अपने नेता शेख़ हसन नसरल्लाह के साथ विजय रैली निकाली थी।

    ज्ञान जगत् में 26 मई, 2006 को एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।

    जानकारी

    जापान में आए भूकंप से हुई कई लोगों की मौत

    जापान में 26 मई, 1983 में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हुई। चीन का विमान का 26 मई, 2002 को समुद्र में गिरने से 225 लोगों की मौत हो गई थी। भारत और जर्मनी के बीच 26 मई, 2007 को रक्षा समझौता हुआ।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    'भारतीय जनता पार्टी' (भाजपा) के नेता सरताज सिंह का जन्म 26 मई, 1940 को हुआ था।

    भारतीय राजनीतिज्ञ विलासराव देशमुख का जन्म 26 मई, 1945 को हुआ था।

    सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय का जन्म 26 मई, 1946 को हुआ था।

    भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता दिलीप जोशी का जन्म 26 मई, 1968 को हुआ था।

    'बीजिंग ओलिंपिक' खेलों में भारत के लिए 'कांस्य पदक' जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार का जन्म 26 मई, 1983 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारतीय धार्मिक नेता और इस्लाम में अहमदिया आंदोलन के संस्थापक मिर्ज़ा ग़ुलाम अहमद का निधन 26 मई, 1908 को हुआ था।

    भारतीय मूल के राजनीतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी चंपक रमन पिल्लई का निधन 26 मई, 1934 को हुआ था।

    जर्मन दार्शनिक मार्टिन हाइडेगर का निधन 26 मई, 1976 को हुआ था।

    अमेरिकी फिल्म निर्देशक, निर्माता और अभिनेता सिडनी पोलक का निधन 26 मई, 2008 को हुआ।

    भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के.पी.एस.गिल का निधन 26 मई, 2017 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव का इस संस्करण में कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    टाटा हैरियर EV के कई फीचर्स का हुआ खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  टाटा मोटर्स

    शिक्षा

    हरियाणा 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, चार छात्रों ने टॉप की परीक्षा हरियाणा
    आज का इतिहास: 18 मई के इतिहास के बारे में जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    CBSE कर सकता है 10वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव, जानें क्या होगा नया परीक्षा पैटर्न CBSE
    NHM राजस्थान भर्ती 2019: कुल 2,500 पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025