Page Loader
आज का इतिहास: 26 फरवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 26 फरवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Feb 26, 2019
08:15 am

क्या है खबर?

UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। चाहे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इसके बारें में सबको पता होना चाहिए, खासतौर पर उन लोगों को जो सरकारी नैकरी और UPSC आदि की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए हम आज आपको 26 फरवरी की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिवस आदि के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानें।

प्रमुख घटानाएं

कुछ प्रमुख घटानाएं जानें

पोलैंड के संविधान को 26 फरवरी, 1832 को हटाया गया था। 26 फरवरी, 1936 को जापान में सेना ने तख्तापलट किया था। इराकी फौज को 26 फरवरी, 1991 को देश छोड़ना पड़ा था। कुवैत पर इराकी हमले के बाद अमरीका और सहयोगी सेना ने इराकी सेना पर हमला किया था। 26 फरवरी, 1993 को न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले से छह लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।

जानकारी

चीन तथा अमेरिका के मध्य हुआ समझौता

26 फरवरी, 1975 को अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय 'शंकर केन्द्र' स्थापित हुआ था। 26 फरवरी, 1995 को कॉपीराइट मुद्दे पर चीन तथा अमेरिका के मध्य समझौता हुआ था। परमाणु परिशोधन पर 26 फरवरी, 2006 को रूस और ईरान में समझौता हुआ था।

जन्मदिवस

इनका होता है जन्मदिन

फ्रेंच लेखक विक्टर ह्यूगो का जन्म 26 फरवरी, 1802 को हुआ था। बांग्ला साहित्यकार लीला मजूमदार का जन्म 26 फरवरी, 1908 को हुआ था। अमेरिका के महान गायक जॉनी कैश का जन्म 26 फरवरी, 1932 को हुआ था। पत्रकार एवं साहित्यकार मृणाल पाण्डे का जन्म 26 फरवरी, 1946 को हुआ था। महिला टेनिस खिलाड़ी ली ना का जन्म 26 फरवरी, 1982 को हुआ था। भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री श्रीति झा का जन्म 26 फरवरी, 1986 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

लेखक नर्मदाशंकर दवे का निधन 26 फरवरी, 1886 को हुआ था। भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का निधन 26 फरवरी, 1887 को हुआ था। स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन 26 फरवरी, 1966 को हुआ था। अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन बिल हिक्स का निधन 26 फरवरी, 1994 को हुआ था। राजनीतिज्ञ शंकरराव चव्हाण का निधन 26 फरवरी, 2004 को हुआ था। अमेरिकी मानव-कंप्यूटर इंटरफ़ेस विशेषज्ञ जेफ रस्किन का निधन 26 फरवरी, 2005 को हुआ था।