Page Loader
आज का इतिहास: 24 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानकर बढ़ाएं नॉलेज

आज का इतिहास: 24 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानकर बढ़ाएं नॉलेज

Jan 24, 2020
12:15 am

क्या है खबर?

इतिहास के बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को इतिहास पढ़कर अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। 24 जनवरी के इतिहास में बहुत सी प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। आइए इस लेख से 24 जनवरी की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

प्रेम माथुर 24 जनवरी, 1951 को भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं। मुंबई में पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 24 जनवरी, 1952 को हुआ था। आल्प्स की पहाड़ियों में 24 जनवरी, 1966 को मोंब्लॉ के शिखर के पास एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान दुर्घटना हो गया खा, जिसमें लगभग 120 लोगों की मौत हुई थी। जापान ने 24 जनवरी, 1990 को पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया था।

जानकारी

अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया

रूस में 24 जनवरी, 1924 को पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया। अलबर्ट सैरुएट 24 जनवरी, 1936 को फ्रांस के प्रधानमंत्री बने। 24 जनवरी, 1993 को सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया। अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण 24 जनवरी, 1979 को किया।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

महान स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का जन्म 24 जनवरी, 1877 को हुआ था। स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी, 1924 को हुआ था। अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल शेरोन टेट का जन्म 24 जनवरी, 1943 को जन्म हुआ था। हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म 24 जनवरी, 1945 को जन्म हुआ था। अमेरिकी हास्य कलाकार, अभिनेता, गायक जॉन बेलुशी का जन्म 24 जनवरी, 1949 को जन्म हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री रहे ब्रिटिश राजनेता, सेना अधिकारी और लेखक विंस्टन चर्चिल का निधन 24 जनवरी, 1965 को हुआ था। भारतीय परमाणु भौतिकविद, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में संस्थापक निदेशक और फिजिक्स के प्रोफेसर होमी जहांगीर भाभा का निधन 24 जनवरी, 1966 को हुआ था। भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का निधन 24 जनवरी, 2011 को हुआ था।