NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 24 अप्रैल को होता है सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन, जानें अन्य घटनाएं
    करियर

    आज का इतिहास: 24 अप्रैल को होता है सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन, जानें अन्य घटनाएं

    आज का इतिहास: 24 अप्रैल को होता है सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन, जानें अन्य घटनाएं
    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 24, 2019, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 24 अप्रैल को होता है सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन, जानें अन्य घटनाएं

    इतिहास के बारे में आप जितना जानें, उतना कम है। हमारे देश और दुनिया के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारें में आपको पता होना चाहिए। ये उन लोगों के लिए बहुत जरुरी है, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाएं हैं, जो आपको इतिहास में दर्ज 24 अप्रैल की घटनाओं के बारे में बताएगा। आइए जानें कुछ प्रमुख घटनाएं।

    जानें कुछ प्रमुख घटनाएं

    जर्मनी की सेना ने 24 अप्रैल, 1915 को बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफॉर्म गैस छोडी थी। ट्रेट्री ऑफ बर्लिन 24 अप्रैल, 1926 को साइन की गई थी। दक्षिण पर्सिया में 24 अप्रैल, 1960 को आए भयंकर भूकंप से लगभग 500 लोगों की जान गई थी। ढाका में 24 अप्रैल, 2013 को एक बिल्डिंग गिरने से लगभग 1,129 लोगों की मौत हो गई थी और 2,500 से ज्यादा घायल हो गए थे।

    स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ की युद्ध की घोषणा

    ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ 24 अप्रैल, 1877 को लड़ाई की घोषणा की गई थी। स्पेन ने 24 अप्रैल, 1898 को अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पोलैंड की सेना ने 24 अप्रैल, 1920 में यू्क्रेन पर हमला किया था।

    इनका होता है जन्मदिन

    मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी का जन्म 24 अप्रैल, 1940 को हुआ था। अमेरिकी गायक, अभिनेत्री, और फिल्म निर्माता बारब्रा स्ट्रेइसेंड का जन्म 24 अप्रैल, 1942 को हुआ था। छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और गायिका तीजनबाई का जन्म 24 अप्रैल, 1956 को हुआ था। फुटबॉल खिलाड़ी स्टुअर्ट पियर्स का जन्म 24 अप्रैल, 1962 को हुआ। विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले देश के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल, 1973 को हुआ था।

    24 अप्रैल को जन्में थे क्रिकेट के भगवान, जानें सचिन की उपलब्धियां

    24 अप्रैल, 1973 को महाराष्ट्र के मुंबई में जन्में सचिन रमेश तेंदुलकर को क्रिकेट जगत में 'लिटिल मास्टर' और 'क्रिकेट के भगवान' के नाम से जाना जाता है। सचिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज़ हैं। साथ ही सचिन के नाम टेस्ट (49) और वनडे (51) क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक बनाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ हैं।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का निधन 24 अप्रैल, 1934 को हुआ था। हिन्दी के समाचार पत्र 'दैनिक आज' के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त का निधन 24 अप्रैल, 1944 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जामिनी रॉय का निधन 24 अप्रैल, 1972 को हुआ था। हिन्दी कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' का निधन 24 अप्रैल, 1974 को हुआ था। आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन 24 अप्रैल, 2011 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    आने वाले नए शैक्षणिक सत्र से IIT दिल्ली शुरू करेगा ये नए कोर्सेज, जानें दिल्ली
    UPSC Recruitment 2019: CAPF भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिस, यहां से जानें विवरण नौकरियां
    #WorldBookDay: 23 अप्रैल को ही क्यों मनाते हैं ये दिन, जानें इससे जुड़ा इतिहास करियर
    बैंक भर्ती 2019: SBI में बंपर भर्ती, निकलने वाली है अंतिम तिथि, जल्द करें आवेदन नौकरियां

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023