NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 22 जून को होता है बॉलीवुड के मोगैम्बो अमरीश पुरी का जन्मदिन, जानें
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 22 जून को होता है बॉलीवुड के मोगैम्बो अमरीश पुरी का जन्मदिन, जानें

    आज का इतिहास: 22 जून को होता है बॉलीवुड के मोगैम्बो अमरीश पुरी का जन्मदिन, जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 22, 2019
    07:15 am

    क्या है खबर?

    इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए।

    खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए।

    इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है।

    आज के इतिहास में महत्वपूर्ण घटना ये है कि आज अमरीश पुरी का जन्म हुआ था।

    अमरीश पुरी

    आज होता है अमरीश पुरी का जन्मदिन

    अमरीश पुरी एक भारतीय अभिनेता होने के साथ-साथ भारतीय थिएटर और सिनेमा में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे।

    उन्होंने सत्यदेव दुबे और गिरीश कर्नाड जैसे समय के उल्लेखनीय नाटककारों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी सिनेमा के साथ-साथ अन्य भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उद्योगों में प्रतिष्ठित खलनायक की भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है।

    उन्हें शेखर कपूर की हिंदी फिल्म मिस्टर इंडिया (1987) में मोगैम्बो की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

    जीवन

    मिले तीन फिल्मफेयर पुरस्कार

    अमरीश पुरी का जन्म पंजाब के नवांशहर में निहाल सिंह पुरी और वेद कौर के खत्री परिवार में हुआ था।

    उनके चार भाई-बहन थे, बड़े भाई चमन पुरी और मदन पुरी (वे दोनों भी अभिनेता थे), बड़ी बहन चंद्रकांता और एक छोटे भाई हरीश पुरी थे।

    पुरी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।

    अमरीश पुरी ने 1967 से 2005 के बीच 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    सम्राट हुमायूं ने अपने बेटे अकबर को 22 जून, 1555 को अपने वारिस के रूप में घोषित किया था।

    सिसाक की लड़ाई में ईसाइयों की सामुहिक सेना ने 22 जून, 1593 को उस्मानी तुर्कों (ऑटोमन) को हरा दिया था।

    नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 22 जून, 1939 को कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी।

    इंग्लैंड और भारत के बीच 22 जून, 1946 को लंदन के लॉडर्स क्रिकेट मैदान में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुरू हुआ था।

    जानकारी

    जॉर्ज पंचम का हुआ राज तिलक

    जॉर्ज पंचम का 22 जून, 1911 को राजतिलक हुआ। लिथुआनिया में 22 जून, 1941 को जून विद्रोह शुरू हुआ।अमेरिका ने 22 जून, 1944 को सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया। पूरा ईराक 22 जून, 2005 को विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का जन्म 22 जून, 1900 को हुआ था।

    भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का जन्म 22 जून, 1932 को हुआ था।

    भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम अल्टर का जन्म 22 जून, 1950 को हुआ था।

    अमेरिकी लेखक एस टी जोशी का जन्म 22 जून, 1958 को हुआ था।

    भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक अनुभव सिन्हा का जन्म 22 जून, 1965 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    बौद्ध भिक्षु, पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान तथा लेखक भदन्त आनन्द कौसल्यायन का निधन 22 जून, 1988 को हुआ था।

    भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद का निधन 22 जून, 1994 को हुआ था।

    प्रमुख हिन्दी कवि केदारनाथ अग्रवाल का निधन 22 जून, 2000 को हुआ था।

    भारतीय निदेशक और निर्माता राम नारायणन का निधन 22 जून, 2014 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    एक्स अकाउंट सस्पेंड होने पर रिस्टोर के लिए कैसे करें अपील?  X
    कान्स 2025: चौथी बार रेड कार्पेट पर उतरीं अदिति राव हैदरी, आपने देखा क्या लुक? अदिति राव हैदरी
    #NewsBytesExplainer: असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल; क्या होती है ये रैंक, क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? पाकिस्तान समाचार
    ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है इजरायल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा ईरान

    शिक्षा

    JEE Advanced Result 2019: जारी हुए नतीजे, कार्तिकेय गुप्ता ने किया टॉप परीक्षा परिणाम
    Indian Navy Recruitment 2019: भारतीय नौसेना में निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया नौकरियां
    राजस्थान: बोर्ड की पाठ्य पुस्तकों में हुआ बदलाव, अब ये पढ़ेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र राजस्थान
    DU Admissions 2019: 20 जून को जारी होगी पहली कटऑफ लिस्ट दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025