NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 20 नवंबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 20 नवंबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: 20 नवंबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Nov 20, 2019
    07:00 am

    क्या है खबर?

    छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। खासतौर से उन छात्रों को, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

    इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बार में बता पता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है।

    सरकारी नौकरी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इतिहास पढ़ना काफी जरुरी है।

    आइए 20 नवंबर का इतिहास जानें।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    इजरायल में 20 नवंबर, 1949 को यहूदियों की संख्या दस लाख हो गई थी।

    20 नवंबर, 1955 को पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया था।

    20 नवंबर, 2007 को पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय व प्रान्तीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था।

    बमाको में 20 नवंबर, 2015 को बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई थी।

    जानकारी

    अमेरिका ने किया परमाणु परीक्षण

    अमेरिका के वांशिगटन में 20 नवंबर, 1866 को हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। यूक्रेन 20 नवंबर, 1917 को गणराज्य घोषित हुआ। कोलकाता में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना 20 नवंबर, 1917 को हुई थी। अमेरिका ने 20 नवंबर, 1968 को नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    अमेरिकी राजनेता और वकील रॉबर्ट एफ केनेडी का जन्म 20 नवंबर, 1925 को हुआ था।

    अमेरिकी राजनेता जो बिडेन का जन्म 20 नवंबर, 1942 को हुआ था।

    अमेरिकी रॉक गिटारवादक, गायक, और गीतकार जो वाल्श का जन्म 20 नवंबर, 1947 को हुआ था।

    इतालवी में जन्मे अमेरिकी कॉमेडियन, अभिनेता, लेखक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट जोएल मैकहेल का जन्म 20 नवंबर, 1971 को हुआ था।

    भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान बबीता फोगाट का जन्म 20 नवंबर, 1989 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    रूसी लेखक लियो टॉल्स्टॉय का निधन 20 नवंबर, 1910 को हुआ था।

    स्पेनिश जनरल और राजनीतिज्ञ फ्रांसिस्को फ्रेंको का निधन 20 नवंबर, 1975 को हुआ था।

    प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का निधन 20 नवंबर, 1984 को हुआ था।

    अमेरिकी फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता रॉबर्ट ऑल्टमैन का निधन 20 नवंबर, 2006 को हुआ था।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का निधन 20 नवंबर, 2017 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    शिक्षा

    UP Board Exam: इस बार परीक्षा में होगी सख्ती, नकल रोकने के लिए की ये तैयारियां उत्तर प्रदेश
    सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए यहां से करें फ्री में फाउंडेशन कोर्स, जल्द करें रजिस्ट्रेशन परीक्षा तैयारी
    CBSE Board Exam 2020: जारी हुए पासिंग मार्क्स, छात्रों को लाने होंगे इतने नंबर CBSE
    अच्छा स्कोर करने के लिए दो महीने में ऐसे करें JEE मेन की तैयारी JEE मेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025