NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: आज है इंदिरा गांधी का जन्मदिन, जानें अन्य घटनाएं
    अगली खबर
    आज का इतिहास: आज है इंदिरा गांधी का जन्मदिन, जानें अन्य घटनाएं

    आज का इतिहास: आज है इंदिरा गांधी का जन्मदिन, जानें अन्य घटनाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    Nov 19, 2019
    09:48 am

    क्या है खबर?

    UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए।

    इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बारे में पता चलता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है।

    आज की प्रमुख घटनाओं में एक ये भी है कि आज के दिन इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था।

    आइए 19 नवंबर का इतिहास जानें।

    इंदिरा गांधी

    आज है इंदिरा गांधी का जन्मदिन

    भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म आज के दिन 1917 में हुआ था।

    इंदिरा भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं। उन्होंने जनवरी, 1966 से मार्च, 1977 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और जनवरी, 1980 से अक्टूबर, 1984 तक दूसरी बार भारत की प्रधानमंत्री बनीं।

    वह 1959 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गईं थी। नेहरू की मृत्यु के बाद उन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला 19 नवंबर, 1997 को बनीं थी।

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरल भुट्टो को 19 नवंबर, 2000 में दो वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई गई।

    भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने 19 नवंबर, 2005 को दिया था।

    19 नवंबर, 2006 को भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए ऑस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा था।

    जानकारी

    अमेरिका ने किया परमाणु परीक्षण

    अमेरिका ने 19 नवंबर, 1951 को नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था। स्पेन 19 नवंबर, 1952 को यूनेस्को का सदस्य बना था। नौवें एशियाई खेल 19 नवंबर, 1982 को दिल्ली में शुरु हुए थे। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 19 नवंबर, 1986 को लागू हुआ था।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर, 1828 को हुआ था।

    'ब्रह्म समाज' के संस्थापकों में से एक और प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक केशव चन्द्र सेन का जन्म 19 नवंबर, 1838 को हुआ था।

    प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद रामकृष्ण देवदत्त भांडारकर का जन्म 19 नवंबर, 1875 को हुआ था।

    भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था।

    प्रसिद्ध अभिनेत्री ज़ीनत अमान का जन्म 19 नवंबर, 1951 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    ऑस्ट्रियाई संगीतकार फ्रांज शूबर्ट का निधन 19 नवंबर, 1828 को हुआ था।

    फ्रांसीसी खनन इंजीनियर, खनन कार्यकारी और लेखक हेनरी फेयोल का निधन 19 नवंबर, 1925 को हुआ था।

    अमेरिकी मूल की ग्रीक व्यवसायी और सोशलाइट क्रिस्टीना ओनासिस का निधन 19 नवंबर, 1988 को हुआ था।

    अमेरिकी गायक केविन डुब्रो का निधन 19 नवंबर, 2007 को हुआ था।

    अंग्रेजी थिएटर और फिल्म अभिनेता जॉन नेविल का निधन 19 नवंबर, 2011 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    शिक्षा

    JNU Recruitment 2019: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, एक लाख रुपये से अधिक है वेतन नौकरियां
    JEST 2020: विभिन्न विषयों में PhD करने के लिए करें आवेदन, जानें विवरण करियर
    HTET 2019: इतनी देर पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र, बोर्ड अध्यक्ष ने जारी किए निर्देश हरियाणा
    दिल्ली-NCR की ये कंपनियां करा रही हैं बिजनेस और डाटा एनालिटिक्स में पेड इंटर्नशिप करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025