Page Loader
आज का इतिहास: जानें 19 जुलाई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: जानें 19 जुलाई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Jul 19, 2019
10:15 am

क्या है खबर?

इतिहास में कई ऐसी प्रमुख घटनाएं दर्ज होती हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। UPSC की परीक्षा सहित कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके साथ-साथ सरकारी नौकरी के लिए होनी वाली परीक्षा में भी इतिहास के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए आपके लिए हम ये लेख लाए हैं, जिसमें इतिहास कि कुछ प्रमु घटनाएं बताईं गईं हैं। आइए जानें 19 जुलाई का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

स्कॉटी स्वतंत्रता युद्ध के दौरान हैलिडन पहाड़ी का युद्ध 19 जुलाई, 1333 को हुआ था। किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने 19 जुलाई, 1702 को चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा किया था। बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में 19 जुलाई, 1763 को ब्रिटिश सेना ने पराजित किया था। फ्रांस में 19 जुलाई, 1926 को एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं थी।

जानकारी

अमेरिका ने लॉन्च किया एक्सप्लोरर-35

जॉय वॉकर 19 जुलाई, 1963 को विमान के जरिये अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने थे। अमेरिका ने 19 जुलाई, 1967 को चंद्र कक्षा में प्रवेश करने के लिए 'एक्सप्लोरर-35' लॉन्च किया। निकारगुआ देश की जनता की क्रान्ति 19 जुलाई, 1979 को सफल हुई।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

रिवॉल्‍वर का आविष्‍कार करने वाले सैमुअल कोल्‍ट का जन्‍म 19 जुलाई, 1814 को हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्‍म 19 जुलाई, 1827 को हुआ था। भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत नार्लीकर का जन्म 19 जुलाई, 1938 को हुआ था। भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का जन्‍म 19 जुलाई, 1948 को हुआ था। भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले का जन्‍म 19 जुलाई, 1961 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

एक विद्वान पेट्रार्क का निधन 19 जुलाई, 1374 को हुआ था। शिंसेंगुमी की पहली यूनिट के कप्तान ओकिता सोजी का निधन 19 जुलाई, 1868 को हुआ था। बर्मा के ब्रिटिश क्राउन कॉलोनी के 5वें प्रीमियर आंग सान का निधन 19 जुलाई, 1947 को हुआ था। अमेरिकी नृवंशविज्ञानी (Ethnomusicologit) एलन लोमैक्स का निधन 19 जुलाई, 2002 को हुआ था। अमेरिकी लेखक ऑफ क्राइम फिक्शन, पटकथा लेखक और एक अभिनेता एडवर्ड बंकर का निधन 19 जुलाई, 2005 को हुआ था।