NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: क्या हुआ था 15 नवंबर के इतिहास में जानकर बढ़ाएं जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 15 नवंबर के इतिहास में जानकर बढ़ाएं जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: क्या हुआ था 15 नवंबर के इतिहास में जानकर बढ़ाएं जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Nov 15, 2019
    07:26 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है।

    इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 15 नवंबर के इतिहास के बारे में बताएगा।

    आइए जानें।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    तुर्की के इस्तांबुल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास 15 नवंबर, 2003 को बम विस्फोट हुआ था। जिसमें 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल हो गए थे।

    अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने 15 नवंबर, 2004 को अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।

    चिली में 15 नवंबर, 2007 को 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया था।

    एरियाना-5 रॉकेट ने 15 नवंबर, 2007 को ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया गया था।

    जानकारी

    राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना

    समाज सुधारक राजा राम मोहन राय 15 नवंबर, 1830 को इंग्लैंड के लिए रवाना हुए। जिनेवा में 15 नवंबर, 1920 को लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित हुई। जर्मनी में मुद्रा स्फीर्ती की दर 15 नवंबर, 1923 को अत्यधिक उच्चतम स्तर पर जा पहुंची।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का जन्म 15 नवंबर, 1866 को हुआ था।

    भारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को हुआ था।

    'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक ज्योति प्रकाश निराला का जन्म 15 नवंबर, 1986 को हुआ था।

    प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा का जन्म 15 नवंबर, 1986 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    जर्मन खगोलशास्त्री, गणितज्ञ और ज्योतिषी जोहान्स केप्लर का निधन 15 नवंबर, 1630 को हुआ था।

    हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन 15 नवंबर, 1937 को हुआ था।

    सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भावे का निधन 15 नवंबर, 1982 को हुआ था।

    विख्यात 'प्रेम मंदिर' का निर्माण करवाने वाले मथुरा के प्रसिद्ध संत कृपालु महाराज का निधन 15 नवंबर, 2013 को हुआ था।

    हिन्दी के सम्मानित कवियों में गिने जाने वाले कुंवर नारायण का निधन 15 नवंबर, 2017 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    फ्रेंच ओपन: कार्लोस अल्कराज ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, फाइनल में जेनिक सिनर को हराया   फ्रेंच ओपन
    इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रिया चक्रवर्ती एक झटके में हो गई थीं तबाह, फिर कैसे खड़ी की 40 करोड़ी कंपनी? सुशांत सिंह राजपूत
    छुपे हुए खर्चे बिगाड़ रहे आपका बजट, जानिए इनसे कैसे बचें  पर्सनल फाइनेंस

    शिक्षा

    NHM MP Recruitment 2019: इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन मध्य प्रदेश
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 08 नवंबर को? जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    अब इस राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में बस द्वारा दी जाएगी डिजिटल शिक्षा आंध्र प्रदेश
    10वीं और स्नातक पास वालों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025