NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: क्या हुआ था 15 फरवरी को? जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 15 फरवरी को? जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: क्या हुआ था 15 फरवरी को? जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    February 15, 2019 | 08:15 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 15 फरवरी को? जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इतिहास की पूरी जानकारी होनी चाहिए। खासतौर से उन लोगों को जो UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आपको देश के इतिहास के साथ-साथ दुनिया के इतिहास के बारें में भी पता होना चाहिए। इसलिए हम रोज आपके लिए एक ऐसा लेख लेकर आते हैं जो आपको उस दिन का इतिहास बताता है। आइए आज जानते हैं क्या है 15 फरवरी का इतिहास।

    जानें कुछ प्रमुख घटनाएं

    15 फरवरी, 1782 को ब्रिटेन और फ्रांस के बीच समुद्री युद्ध प्रारंभ हुआ था। फ्रांस ने 15 फरवरी, 1798 को रोम पर कब्ज़ा करके उसे गणराज्य घोषित किया था। 15 फरवरी, 1942 को सिंगापुर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। 15 फरवरी, 1967 को भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए थे। भोपाल में 15 फरवरी, 1976 को केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना हुई थी।

    इस्रायली पाइप लाइन का हुआ था उद्घाटन

    आस्ट्रेलिया और फारस (ईरान) के बीच 15 फरवरी, 1763 को शांति संधि हुई थी। बर्लिन पर 15 फरवरी, 1944 को ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बमबारी की थी। इस्रायली पाइप लाइन का उद्घाटन 15 फरवरी, 1970 में हुआ था।

    इनका हुआ था जन्म

    15 फरवरी, 1564 को इतालवी फिजिसिस्‍ट गैलीलियो गैलीली का जन्‍म हुआ था। भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म 15 फरवरी, 1924 को हुआ था। हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी, 1947 को हुआ था। प्रसिद्ध डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर का जन्म 15 फरवरी, 1964 को हुआ था। टीवी धारावाहिक 'FIR' फेम कविता कौशिक का जन्म 15 फरवरी, 1981 को हुआ था। अभिनेत्री मीरा जैसमिन का जन्म 15 फरवरी, 1982 को हुआ था।

    इन लोगों की होती है पुण्यतिथि

    मशहूर उर्दू शायर मिर्जा गालिब का निधन 15 फरवरी, 1869 को हुआ था। 15 फरवरी, 1948 को वीर रस की सबसे बड़ी कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन हुआ था। भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर स्टीफन हेक्टर टेलर स्मिथ का निधन 15 फरवरी, 1951 को हुआ था, जिन्होंने रॉकेट द्वारा डाक पहुंचाने की तकनीक विकसित की थी। गायक नेट किंग कोल का निधन 15 फरवरी, 1965 को हुआ था। अमेरिकी भौतिक विज्ञानी रिचर्ड फेनमैन का निधन 15 फरवरी, 1988 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    RRB भर्ती 2019: 1 लाख 30 हजार भर्तियों के लिए कब से शुरू होंगे आवेदन, जानें नौकरियां
    UPSC: लॉ स्टूडेंट्स तैयारी करते समय अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    CBSE Exams: एक दिन पहले ऐसे करें तैयारी, परीक्षा में ये चीजें ले जाना न भूलें CBSE
    उत्तराखंड में खुलेगी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, क्वालिटी एजुकेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम करियर
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023