Page Loader
आज का इतिहास: 14 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें इतिहास

आज का इतिहास: 14 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें इतिहास

Jan 14, 2020
08:31 am

क्या है खबर?

देश-दुनिया में घटित कुछ प्रमुख घटनाओं की जानकारी छात्रों से लेकर युवा तक सबको होनी चाहिए। खासतौर पर जो लोग UPSC या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है। इसलिए हम आपको 14 जनवरी की प्रमुख घटनाओं के साथ-साथ ये भी बताएंगे कि आज किसका जन्मदिन और किसकी पुण्यतिथि होती है। तो आइए जानें 14 जनवरी का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

रेमंड पोंकारे 14 जडनवरी, 1912 को फ्रांस के प्रधानमंत्री बने थे। फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को 14 जनवरी, 1918 को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था। ईरान में मुहम्मद सईद ने 14 जनवरी, 1950 को सरकार का गठन किया था। भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम 14 जनवरी, 1969 को बदलकर तमिलनाडु किया गया था। विश्व फुटबाल लीग की स्थापना 14 दनवरी, 1974 को की गई थी।

जानकारी

इज़रायल ने जार्डन के साथ शुरू की शांतिवार्ता

ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 14 जनवरी, 1986 को छह सालों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने थे। मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में 14 जनवरी, 1986 को संविधान लागू हुआ था। इज़रायल ने जार्डन के साथ 14 जनवरी, 1992 को शांतिवार्ता शुरू की थी।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सीडी देशमुख का जन्म 14 जनवरी, 1982 को हुआ था। हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का जन्म हुआ 14 जनवरी, 1905 को हुआ था। भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म 14 जनवरी, 1926 को हुआ था। अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म 14 जनवरी, 1967 को हुआ था। भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन रेसिंग ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन का जन्म 14 जनवरी, 1977 को हुआ।

पुण्यतिथि

इनकी हुई पुण्यतिथि

विश्व प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक और उपन्यासकार लुईस कैरोल का निधन 14 जनवरी, 1898 को हुआ था। अमेरिकी फिल्म और थिएटर अभिनेता हम्फ्री बोगार्ट का निधन 14 जनवरी, 1957 को हुआ था। फ्रेंच-क्यूबन अमेरिकी डायारिस्ट, निबंधकार, उपन्यासकार और लेखक अनास निन का निधन 14 जनवरी, 1977 को हुआ था। अमेरिकी फिल्म, टेलीविजन अभिनेत्री और निर्माता डोना रीड का निधन 14 जनवरी, 1986 को हुआ था। अमेरिकी फास्ट-फूड टाइकून रे क्रोक का निधन 14 जनवरी, 1984 को हुआ था।