आज का इतिहास: क्या हुआ था 12 अक्टूबर के इतिहास में? जानें प्रमुख घटनाएं
इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बार में बता पता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है। खासतौर से उन छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इतिहास पढ़ना काफी जरुरी है। आइए 12 अक्टूबर का इतिहास के बारे में जानें।
कुछ प्रमुख घटनाएं
अमेरिकी संसद ने वहां के ध्वज को नष्ट करने पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को 12 अक्टूबर, 1989 को मंजूरी दी थी। काहिरा में 12 अक्टूबर, 1992 को भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत हो गई थी। अल्जीरिया के सिदी दाउद में 12 अक्टूबर, 1997 को 43 लोगों का नरसंहार किया गया था। अमेरिकी संसद ने 12 अक्टूबर, 1998 को ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया था। इवो मोरालेस 12 अक्टूबर, 2014 को दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए थे।
पाकिस्तान ने किया गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण
ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर 12 अक्टूबर, 1860 को कब्जा किय़ा था। अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में 12 अक्टूबर, 2000 को प्रक्षेपित हुआ था। पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण 12 अक्टूबर, 2004 को किया था।
इनका होता है जन्मदिन
पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी पेरीन बेन का जन्म 12 अक्टूबर, 1888 को हुआ था। प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम का जन्म 12 अक्टूबर, 1908 को हुआ था। महान पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय मर्चेन्ट का जन्म 12 अक्टूबर, 1911 को हुआ था। भाजपा की लोकप्रिय नेता और ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर, 1919 को हुआ था। प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटील का जन्म 12 अक्टूबर, 1935 को हुआ था।
इनकी होती है पुण्यतिथि
अंग्रेजी जेल सुधारक, समाज सुधारक एलिजाबेथ फ्राई का निधन 12 अक्टूबर, 1845 को हुआ था। अमेरिकी और संघि सैनिक रॉबर्ट ई ली का निधन 12 अक्टूबर, 1870 को हुआ था। भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डा. राममनोहर लोहिया का निधन 12 अक्टूबर, 1967 को हुआ था। अमेरिकी गायक-गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, अभिनेता, कार्यकर्ता और मानवतावादी जॉन डेनवर का निधन 12 अक्टूबर, 1997 को हुआ था। अमेरिकी पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी विल्ट चेम्बरलेन का निधन 12 अक्टूबर, 1999 को हुआ था।