NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें 12 मार्च की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: जानें 12 मार्च की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: जानें 12 मार्च की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 12, 2019, 12:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: जानें 12 मार्च की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इतिहास की पूरी जानकारी होनी चाहिए। खासतौर से उन लोगों को जो UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आपको देश के इतिहास के साथ-साथ दुनिया के इतिहास के बारें में भी पता होना चाहिए। इसलिए हम रोज आपके लिए एक ऐसा लेख लेकर आते हैं जो आपको उस दिन का इतिहास बताता है। आइए आज जानते हैं क्या है 12 मार्च का इतिहास।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    यहूदियों को 12 मार्च, 1496 को सीरिया से बाहर निकाला गया था। अटलांटिक महासागर में स्थित बरमूडा द्वीप 12 मार्च, 1609 को अंग्रेजों का उपनिवेश बना था। ब्रिटेन ने न्यू जर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर 12 मार्च, 1664 को उपनगर घोषित किया था। अमेरिका में 12 मार्च, 1755 को भाप के पहले इंजन का इस्तेेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया था। डेनमार्क ने 12 मार्च, 1926 को एकतरफा निरस्त्रीकरण शुरू किया था।

    इस दिन हुई थी दांडी मार्च की शुरुआत

    ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर 12 मार्च, 1904 को पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली थी। महात्मा गांधी ने 12 मार्च, 1930 को साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की थी। जर्मनी ने 12 मार्च, 1938 को ऑस्ट्रिया पर हमला किया था।

    इनका होता है जन्मदिन

    ब्रिटिश रसायनज्ञ सर विलियम हेनरी पर्किन का जन्म 12 मार्च, 1838 को हुआ था। महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का जन्म 12 मार्च, 1913 को हुआ था। अमेरिकी उपन्यासकार और कवि जैक केरौअक का जन्म 12 मार्च, 1922 को हुआ था। अमेरिकी राजनेता और व्यापारी मिट रोमनी का जन्म 12 मार्च, 1947 को हुआ था। ब्रिटिश मूर्तिकार अनीश कपूर का जन्म 12 मार्च, 1954 को हुआ था। बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च, 1984 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    ईसाई धर्म के सर्वोपरि नेता पोप ग्रेगरी प्रथम का निधन 12 मार्च, 604 AD. को हुआ था। रेलवे एयर ब्रेक का आविष्कार करने वाले जॉर्ज वेस्टिंगहाउस का निधन 12 मार्च, 1914 को हुआ था। अमेरिकी जैज सैक्सोफोनिस्ट और संगीतकार चार्ली पार्कर का निधन 12 मार्च, 1955 को हुआ था। बंगाली राइटर समरेश बसु का निधन 12 मार्च, 1988 को हुआ था। प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक रॉबर्ट लुडलम का निधन 12 मार्च, 2001 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    JEE Main 2019: ये पांच मोबाइल ऐप जरूर करें डाउनलोड, तैयारी में मिलेली मदद करियर
    RRC Group D Recruitment 2019: 12 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें विवरण नौकरियां
    Government Jobs: इन पांच वेबासइट से पा सकते हैं सरकारी नौकरी की जानकारी नौकरियां
    UP: 50 हज़ार से अधिक TET पास अभ्यर्थियों को मिलेगा भर्ती होने का दूसरा मौका उत्तर प्रदेश

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023