Page Loader
आज का इतिहास: आज है महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन, जानें 11 अक्टूबर की अन्य घटनाएं

आज का इतिहास: आज है महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन, जानें 11 अक्टूबर की अन्य घटनाएं

Oct 11, 2019
06:00 am

क्या है खबर?

छात्रों के साथ-साथ सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों को भी अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। खासतौर से उन लोगों को, जो UPSC की तैयारी कर रहे हैं। इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बार में पता चलता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है। आज की प्रमुख घटनाओं में से एक ये है कि आज अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। आइए 11 अक्टूबर का इतिहास जानें।

अमिताभ बच्चन

आज है अमिताभ बच्चन का जन्मदिन

अमिताभ बच्चन एक भारतीय फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्माता, टेलीविजन होस्ट और गायक हैं। उन्होंने 1970 के दशक में 'ज़ंजीर', 'दीवार' और 'शोले' जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रियता हासिल की। उन्हें उनके द्वारा निभाए गए रोल के कारण 'एंग्री यंग मैन' का नाम दिया गया था। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, पद्म श्री, पद्म विभूषण, पद्म भूषण आदि कई पुरस्कारों मिले हैं। उन्होंने कई फिल्मफेयर अवार्ड भी जीते हैं।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने 11 अक्टूबर, 1881 को कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया था। मिल्स ने 11 अक्टूबर, 1887 को स्वचालित सीढ़ियों का पेटेंट हासिल किया था। थियोडोर रूजवेल्ट हवाई जहाज में यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति 11 अक्टूबर, 1910 को बने। न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण 11 अक्टूबर, 1932 को किया गया। 'प्रोफेसर क्विज' के नाम से रेडियो पर पहले क्विज कार्यक्रम का प्रसारण 11 अक्टूबर, 1936 को हुआ था।

जानकारी

डोरिस लेसिंग को नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया

जार पीटर महान रूस की राजगद्दी पर 11 अक्टूबर, 1689 को बैठा था। तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर 11 अक्टूबर, 2005 को लौटे थे। ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लेसिंग को 11 अक्टूबर, 2007 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

अमेरिकी राजनीतिक व्यक्ति, राजनयिक और कार्यकर्ता एलेनोर रोसवैल्ट का जन्म 11 अक्टूबर, 1884 को हुआ था। लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर, 1902 को हुआ था। समाजसेवी चंडिका अमृतराव देशमुख का जन्‍म 11 अक्टूबर, 1916 को हुआ था। भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को हुआ था। भारतीय वैज्ञानिक विजय पी भटकर का जन्म 11 अक्टूबर, 1946 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

भारतीय पूर्व टेस्ट क्रिकेटर खांडू रंगनेकर का निधन 11 अक्टूबर, 1984 को हुआ था। भौतिक वैज्ञानिक जेम्स प्रेसकॉट जूल का निधन 11 अक्टूबर, 1889 को हुआ था। 120 से अधिक हिन्दी फ़िल्मों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री दीना पाठक का निधन 11 अक्टूबर, 2002 को हुआ था। मेडिटेशन सिखाने वाले भारतीय आध्यात्मिक नेता श्री चिन्मय का निधन 11 अक्टूबर, 2007 को हुआ था।