NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन समेत जानें 08 जून के इतिहास की ख़ास बातें
    अगली खबर
    आज का इतिहास: शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन समेत जानें 08 जून के इतिहास की ख़ास बातें

    आज का इतिहास: शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन समेत जानें 08 जून के इतिहास की ख़ास बातें

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 08, 2019
    07:20 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है।

    08 जून के इतिहास में कई ऐसी प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का जन्मदिन होता है।

    आइए जानें इतिहास।

    शिल्पा शेट्टी

    आज ही होता है शिल्पा शेट्टी का जन्मदिन

    शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं।

    शिल्पा हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वे कन्नड़, तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में भी दिखाई दी हैं।

    शिल्पा को चार फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

    उन्होंने 1993 की थ्रिलर 'बाज़ीगर' से अपने अभिनय की शुरुआत की। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और लक्स न्यू फेस ऑफ़ द इयर के लिए नामांकन मिला।

    जीवन

    शिल्पा के जीवन की कुछ मुख्य बातें

    शिल्पा ने भारत में ही नहीं बल्कि ब्रिटिश में भी अपना नाम बनाया है। उन्होंने ब्रिटिश टेलीविज़न रियलिटी शो बिग ब्रदर-5 की विजेता का खिताब अपने नाम किया है।

    शिल्पा ने का जन्म कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था।

    शिल्पा ने मुंबई के चेंबूर के सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ाई की और बाद में माटुंगा के पोदार कॉलेज में पढ़ाई की।

    उन्होंने व्यापारी राज कुंद्रा से शादी की है। उनका एक बेटा विवान है।

    प्रमुख घटनाएं

    आज के इतिहास की कुछ प्रमुख घटनाएं

    बादशाह मुअज्जम ने 08 जून, 1707 को आगरा के समीप जजाउ क्षेत्र में उत्तराधिकार की लड़ाई में बादशाह आजम को हराया।

    लिसबन 08 जून, 1855 को भीषण भूकम्प और उससे लगने वाली आग के कारण पूरी तरह तबाह हो गया।

    अमेरिका में न्यूयार्क शहर के एक बोटेनिकल गार्डन में 08 जून, 1937 को दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला

    भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बिच हवाई सेवा 08 जून, 1948 में शुरू की।

    जानकारी

    यहूदियों ने रोम के खिलाफ की बगावत

    लुई पंचम डी लुए 08 जून, 979 को फ्रांस के सम्राट बने। यहूदियों ने 08 जून, 1655 को रोम के खिलाफ बगावत की। औरंगजेब ने 08 जून, 1658 को आगरे के क़िले पर क़ब्ज़ा किया था। स्याम का नाम 08 जून, 1949 को थाईलैंड रखा।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    एक अमेरिकी वास्तुकार, इंटीरियर डिजाइनर, लेखक और शिक्षक फ़्रैंक लॉएड राइट का जन्म 08 जून, 1867 को हुआ था।

    प्रख्यात उर्दू कवि शमीम करहानी का जन्म 08 जून, 1913 को हुआ था।

    अंग्रेजी इंजीनियर और कंप्यूटर वैज्ञानिक टिम बर्नर्स ली का जन्म 08 जून, 1955 को हुआ था।

    भारतीय अभिनेत्री, व्यवसायी और लेखिका शिल्पा शेट्टी का जन्म 08 जून, 1975 को हुआ था।

    अमेरिकी गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और फैशन डिजाइनर केनी वेस्ट का जन्म 08 जून, 1977 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    इस्लाम के संस्थापक मुहम्मद का निधन 08 जून, 632 AD को हुआ था।

    संयुक्त राज्य अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन का निधन 08 जून, 1845 को हुआ था।

    कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का निधन 08 जून, 1968 को हुआ था।

    अमेरिकी मनोवैज्ञानिक अब्राहम मैस्लो का निधन 08 जून, 1970 को हुआ था।

    मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन 08 जून, 2009 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    Territorial Army Recruitment 2019: स्नातक स्तर के अधिकारी के लिए निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    PCM के छात्रों के लिए DU प्रदान करता है ये लोकप्रिय पाठ्यक्रम, जानें दिल्ली
    आज का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था बॉलीवुड की मदर इंडिया नरगिस का जन्म नरगिस दत्त
    UPSC Pre 2019: कल होने वाली परीक्षा के लिए ध्यान रखें ये बातें, ऐसे करें तैयारी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025