Page Loader
आज का इतिहास: 08 जनवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 08 जनवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Jan 08, 2020
08:17 am

क्या है खबर?

UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बारे में पता चलता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े कई प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इतिहास पढ़ना काफी जरुरी है। आइए 08 जनवरी का इतिहास जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

ब्रिटिश सरकार ने 08 जनवरी, 1940 को बेकन, मक्खन, चीनी और हेम के लिए राशन कार्ड की शुरूआत की थी। पश्चिमी जर्मनी सीमाओं के अंदर 08 जनवरी, 1952 को 8,000 शरणार्थी मिले थे। रुस ने 08 जनवरी, 1973 को स्पेस मिशन ल्यूना 21 लांच किया था। कोस्टा रिका के उत्तरीय क्षेत्र में 08 जनवरी, 2009 को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई थी और 32 लोग घायल हुए थे।

जानकारी

जॉर्डन ने संविधान स्वीकार किया

डॉ. जॉन वीच ने 08 जनवरी, 1856 को हाइड्रेटेड सोडियम बोरेट की खोज की। जॉर्डन ने 08 जनवरी, 1952 को स्वीकार किया था। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने 08 जनवरी, 1971 को नेता शेख मुजीबुर रहमान को जेल से आजाद किया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

प्रमुख बंगाली उपन्यासकार और कवि आशापूर्णा देवी का जन्म 08 जनवरी, 1909 को हुआ था। पहला आधुनिक हिंदी नाटक आषाढ़ का एक दिन लिखने वाले मोहन राकेश का जन्म 08 जनवरी, 1925 को हुआ था। महान भारतीय शास्त्रीय नर्तक, गुरु और ओडिसी नृत्य के प्रतिपादक केलुचरण महापात्र का जन्म 08 जनवरी, 1926 को हुआ था। अंग्रेजी भौतिक विज्ञानी, ब्रह्मांड विज्ञानी और लेखक स्टीफन हॉकिंग का जन्म 08 जनवरी, 1942 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

कॉटन जिन का आविष्कार करने के लिए जाने जाने वाले अमेरिकी आविष्कारक एली व्हिटनी का निधन 08 जनवरी, 1825 को हुआ था। कनाडाई-अमेरिकी अभिनेत्री, नर्तकी और गायिका यवोन डे कार्लो का निधन 08 जनवरी, 2007 को हुआ था। चीन की सरकार के मुखिया रहे झोउ एनलाई का निधन 08 जनवरी, 1976 को हुआ था। 1981 से 1995 तक फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में कार्य करने वाले फ्रांसीसी राजनेता फ्रांकोइस मटर्रेंड का निधन 08 जनवरी, 1996 को हुआ था।