Page Loader
आज का इतिहास: 07 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 07 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Dec 07, 2019
07:00 am

क्या है खबर?

अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आइए आज जानते हैं 07 दिसंबर का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

07 दिसंबर, 1972 को अमेरिका ने चंद्रमा के लिए अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया था। 07 दिसंबर, 1992 को दक्षिण अफ्रीकी धरती पर पहली बार कोई वनडे मैच खेला गया था। 07 दिसंबर, 1995 को भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया था। 07 दिसंबर, 1995 को नासा का अंतरिक्ष यान गैलीलियो बृहस्पति पहुँच गया था। 07 दिसंबर, 2001 को विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए थे।

जानकारी

भाप से चलने वाला पहला जहाज कोलकाता पहुंचा

07 दिसंबर, 1825 को भाप से चलने वाला पहला जहाज 'इंटरप्राइज' कोलकाता पहुंचा था। 07 दिसंबर, 1856 को देश में पहली बार आधिकारिक रूप से 'हिंदू विधवा' का विवाह कराया गया था। 07 दिसंबर, 1889 को विश्व में वर्तमान रुप की पहली गाड़ी बनाई गई।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

07 दिसंबर, 1889 को आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात राधाकमल मुखर्जी का जन्म हुआ था। 07 दिसंबर, 1924 को पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति मारियो सोरेस का जन्म हुआ था। 07 दिसंबर, 1928 को अमेरिकी भाषाविद, दार्शनिक, संज्ञानात्मक वैज्ञानिक, इतिहासकार, सामाजिक आलोचक और राजनीतिक कार्यकर्ता नोआम चोम्स्की का जन्म हुआ था। 07 दिसंबर, 1989 को अंग्रेजी अभिनेता निकोलस हॉल्ट का जन्म हुआ था। 07 दिसंबर, 1956 को पूर्व प्रोफेशनल बास्केटबॉल प्लेयर लैरी बर्ड का जन्म हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

07 दिसंबर, 1899 को फिलिपिनो चित्रकार, मूर्तिकार और फिलीपीन क्रांति के एक राजनीतिक कार्यकर्ता जुआन लूना का निधन हुआ था। 07 दिसंबर, 2003 को भारत के 5वे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का निधन हुआ था। 07 दिसंबर, 2011 को अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक हैरी मॉर्गन का निधन हुआ था। 07 दिसंबर, 2016 को भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता चो रामस्वामी का निधन हुआ था।