NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 01 जुलाई को होता है कल्पना चावला का जन्मदिन, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉेलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 01 जुलाई को होता है कल्पना चावला का जन्मदिन, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉेलेज

    आज का इतिहास: 01 जुलाई को होता है कल्पना चावला का जन्मदिन, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉेलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 01, 2019
    05:40 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है।

    01 जुलाई के इतिहास में ऐसी कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज राजनेता अखिलेश यादव और कल्पना चावला का जन्मदिन होता है।

    कल्पना चावला

    कल्पना चावला का होता है आज जन्मदिन

    कल्पना चावला एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, इंजीनियर और अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं।

    उन्होंने पहली बार मिशन विशेषज्ञ और प्राथमिक रोबोटिक आर्म ओपेराटो के रूप में 1997 में स्पेस शटल कोलंबिया पर उड़ान भरी थी।

    2003 में चावला सात चालक दल के सदस्यों में से एक थी, जिनकी अंतरिक्ष शटल कोलंबिया की आपदा में मृत्यु हो गई थी। जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में पुन: प्रवेश के दौरान बिखर गया था।

    अखिलेश यादव

    आज होता है अखिलेश यादव का जन्मदिन

    अखिलेश यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं।

    उन्होंने 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 15 मार्च, 2012 को 38 वर्ष की आयु में कार्यभार ग्रहण करने के बाद वे कार्यालय के लिए सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।

    उनका जन्म मालती देवी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार में हुआ है।

    उन्होंने सिविल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध 01 जुलाई, 1781 को हुआ था।

    त्रावनकोर-कोचीन राज्य 01 जुलाई, 1949 को बना दिया गया था।

    इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का 01 जुलाई, 1955 को राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया था।

    तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 01 जुलाई, 1975 को राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की थी।

    जानकारी

    आज कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ

    कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन 01 जुलाई, 1862 को हुआ था। कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन 01 जुलाई, 1878 को शामिल हुआ था। भारत में 01 जुलाई, 1879 को पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई थी। बारसा संधि 01 जुलाई, 1991 में भंग की गयी थी।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    जर्मन गणितज्ञ गॉटफ्रीड लाइबनिज का जन्म 01 जुलाई, 1646 को हुआ था।

    जर्मन भौतिकशास्त्री जॉर्ज क्रिस्तॉफ लिश्टेनबर्ग का जन्म 01 जुलाई, 1742 को हुआ था।

    भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला का जन्म 01 जुलाई, 1961 को हुआ था।

    प्रसिद्ध भारतीय शासत्रीय गायक एवं संगीतकार उस्ताद राशिद ख़ान का जन्म 01 जुलाई, 1968 को हुआ था।

    समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव का जन्म 01 जुलाई, 1973 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन 01 जुलाई, 1862 को हुआ था।

    आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक पुरुषोत्तम दास टंडन का निधन 01 जुलाई, 1962 को हुआ था।

    भारतीय फिल्म डायरेक्टर हेमेन गुप्ता का निधन 01 जुलाई, 1967 को हुआ था।

    ऑस्ट्रेलियन-ब्रिटिश भौतिकशास्त्री सर विल्यम लॉरेन्स ब्रॅग का निधन 01 जुलाई, 1971 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    शिक्षा

    आज का इतिहास: जानें 24 जून का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    DU Admission: पिछले साल की अपेक्षा में कम हुए आवेदन, BA ऑनर्स इंग्लिश टॉप पर दिल्ली
    IDBI Bank Recruitment 2019: असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर शुरु हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें विवरण नौकरियां
    केजरीवाल सरकार का छात्रों को तोहफा, हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख तक का मिलेगा लोन दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025