Page Loader
आज का इतिहास: क्या हुआ है 28 अगस्त के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: क्या हुआ है 28 अगस्त के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Aug 28, 2019
09:22 am

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में सबको पता होना चाहिए। देश-दुनिया में घटित कुछ प्रमुख घटनाओं की जानकारी छात्रों से लेकर युवा तक सबको होनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपकी जनरल नॉलेज बढ़ती है, बल्कि ये जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद भी होती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है जो UPSC या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। इसी क्रम में आइए जानें क्या है 28 अगस्त का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन 28 अगस्त, 1904 को हुआ था। जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को 28 अगस्त, 1922 को वापस बुलाने पर सहमत हुआ था। इंग्लैण्ड ने 28 अगस्त, 1956 को ऑस्ट्रेलिया को हराकर एशेज पर कब्जा जमाया था। साधारण बीमा कारोबार राष्ट्री यकरण बिल 28 अगस्त, 1972 को पारित किया गया। सोवियत संघ ने 28 अगस्त, 1984 को भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

जानकारी

मुग़लों ने अहमदनगर पर किया कब्जा

मुग़लों ने 28 अगस्त, 1600 को अहमदनगर पर कब्जा किया था। भाग्यश्री साठे शतरंज में 28 अगस्त, 1986 को ग्रैंडमास्टकर बनने वाली प्रथम महिला बनी थी। ईराक ने 28 अगस्त, 1990 को कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का जन्म 28 अगस्त, 1913 को हुआ था। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल टी.वी. राजेश्वर का जन्म 28 अगस्त, 1926 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत ख़ाँ का जन्म 28 अगस्त, 1928 को हुआ था। 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष एम.जी.के. मेनन का जन्म 28 अगस्त, 1928 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

डच न्यायविद ह्यूगो ग्रोटियस का निधन 28 अगस्त, 1645 को हुआ था। अंग्रेजी अभिनेता, उपन्यासकार और नाटककार रॉबर्ट शॉ का निधन 28 अगस्त, 1978 को हुआ था। अमेरिकी फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और अभिनेता जॉन हस्टन का निधन 28 अगस्त, 1987 को हुआ था। ब्रिटिश इतिहासकार, लेखक, समाजवादी और शांति प्रचारक ई पी थॉम्पसन का निधन 28 अगस्त, 1993 को हुआ था। एक अमेरिकी डिस्क जॉकी एडम गोल्डस्टीन (डीजे एएम) का निधन 28 अगस्त, 2009 को हुआ था।