NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / क्या है डिस्टेंस MBA और इसे भारत में कैसे करें? पूरी जानकारी यहां से लें
    अगली खबर
    क्या है डिस्टेंस MBA और इसे भारत में कैसे करें? पूरी जानकारी यहां से लें

    क्या है डिस्टेंस MBA और इसे भारत में कैसे करें? पूरी जानकारी यहां से लें

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 26, 2020
    05:00 pm

    क्या है खबर?

    डिस्टेंस/कॉरेस्पोंडेंस MBA के नाम से ही पता चलता है कि इसमें छात्रों को घर बैठ कर पढ़ने का विकल्प दिया जाता है।

    ये उन छात्रों के लिए है, जो रोज कॉलेज जाकर क्लास नहीं लगा सकते। इसके माध्यम से छात्रों को क्लास में भाग लेकर पढ़ने की जरुरत नहीं है, वे अपने अनुसार बिना क्लास में भाग लिए ज्ञान और डिग्री दोनों प्राप्त कर सकते हैं।

    इस लेख में आपको डिस्टेंस MBA की पूरी जानकारी मिलेगी।

    अंतर

    डिस्टेंस MBA और ऑनलाइन MBA में है अंतर

    डिस्टेंस MBA और ऑनलाइन MBA को कई लोग समान मानते हैं, लेकिन ये अलग हैं और इनमें कई अंतर भी होते हैं।

    ऑनलाइन सीखने में छात्रों के बीच इंटरएक्टिव सेशन आयोजित करने के लिए एक वर्चुअल क्लास होती है।

    डिस्टेंस MBA में स्टडी मैटेरियल दिया जाता है। ये स्टडी मैटेरियल PDF फाइल में, हार्ड कॉपी या वीडियो लेक्चर के रुप में होता है। वहीं ऑनलाइन MBA में लाइव लेक्चर दिए जाते हैं।

    डिस्टेंस MBA

    किन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है डिस्टेंस MBA?

    डिस्टेंस MBA उन लोगों के लिए अच्छा है, जिनके पास फुल टाइम डिग्री प्राप्त करने के लिए संसाधनों और समय की कमी होती है।

    इसके अलावा यह उन लोगों के लिए काफी अच्छा है, जो नौकरी के साथ-साथ MBA करना चाहते हैं।

    इसके साथ ही ये उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है, जो कॉर्पोरेट, सरकार, सार्वजनिक एजेंसियां ​में MBA डिग्री वाली ​नौकरी करना चाहते हैं।

    इसके लिए आयु सीमा नहीं है और इसमें फीस भी कम लगती है।

    पात्रता

    इसके लिए क्या होनी चाहिए पात्रता?

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 40-50 प्रतिशत नंबरों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले इस कोर्स को करने के लिए पात्र हैं।

    अन्य पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए 5-10 प्रतिशत की छूट है।

    IGNOU जैसे कुछ संस्थान अपने MBA प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एक प्रवेश परीक्षा जैसे कि OPENMAT का आयोजन करते हैं।

    BITS Pilani के लिए न्यूनतम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

    महत्वपूर्ण बातें

    इन बातों का रखें ध्यान

    डिस्टेंस शिक्षा के माध्यम से सही MBA पाठ्यक्रम चुनना कठिन हो सकता है, इसलिए इन चीजों का ध्यान रखें।

    संस्थान की संबद्धता (Affiliation) की जांच करें और देखें कि क्या यह दूरस्थ शिक्षा परिषद (DEC) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा मान्यता प्राप्त है।

    अपनी रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम चुनें।

    आप डिस्टेंस या ऑनलाइन कोर्स में से क्या करना चाहते हैं, इसके बारे में विचार करें।

    डिस्टेंस MBA पाठ्यक्रम की तुलना एक रेगुलर पाठ्यक्रम से करें।

    प्लेसमेंट

    प्लेसमेंट के अवसर, रैंकिंग, सुविधाएं आदि पर विचार करें

    पाठ्यक्रम और संस्थान चुनने से पहले उसके लिए मांगी गई पात्रता मानदंड, प्लेसमेंट के अवसर आदि का पता लगाएं।

    देखें कि क्या किसी विशेष शैक्षणिक संस्थान को किसी ऑथेंटिक ऑथॉरिटी द्वारा स्थान दिया गया है।

    संस्थानों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर भी विचार करें।

    इसके अलावा आपको ये भी देखना चाहिए कि क्या वे छात्रों को परीक्षा के समय और तारीखों का चयन करने के लिए अनुमति देते हैं।

    कॉलेज

    इन टॉप कॉलेजों में ले सकते हैं प्रवेश

    भारत में डिस्टेंस से MBA के लिए कुछ टॉप कॉलेजों में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी गाजियाबाद, सिम्बायोसिस सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, ICFAI विश्वविद्यालय, सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय, अन्नामलाई विश्वविद्यालय, नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, विश्वविद्यालय और लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय शामिल हैं।

    भारतीर स्कूल ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जैसे अन्य टॉप कॉलेजों में आप प्रवेश ले सकते हैं।

    स्कॉलरशिप, फीस

    लोन और स्कॉलरशिप भी प्रदान करते हैं कॉलेज

    सभी संस्थानों में अलग-अलग प्रवेश प्रक्रियाएं होती हैं। कई कॉलेज साल में कई बार प्रवेश प्रक्रिया का आयोजन करते हैं।

    सिम्बायोसिस तीन राउंड आयोजित करता है, जबकि IGNOU सालाना दो बार प्रवेश आयोजित करता है।

    फीस का भुगतान सेमेस्टर के आधार पर किया जाता है।

    लोन और स्कॉलरशिप के लिए सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम शुल्क पर अधिकतम 30% की छूट देता है और लोन सुविधाएं भी देता है।

    इसकी औसत फीस 30,000 रुपये से 2.2 लाख रुपये है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    NEST 2020 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया, मिलेगी 40 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप करियर
    NEET और CET की तैयारी के लिए इस राज्य ने शुरू किया फ्री ऑनलाइन कोर्स कर्नाटक
    ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो जानिए जरुरी बातें करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025