LOADING...
आज का इतिहास: क्या है 14 फरवरी का इतिहास, जानकर बढ़ाएं अपनी नॉलेज

आज का इतिहास: क्या है 14 फरवरी का इतिहास, जानकर बढ़ाएं अपनी नॉलेज

Feb 14, 2019
08:50 am

क्या है खबर?

अगर आप UPSC की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी पकड़ जनरल नॉलेज पर बहुत अच्छी होनी चाहिए। आपको इतिहास के बारे में सब पता होना चाहिए। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को भी इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम ऐसा लेख लाए हैं, जो आपको 14 फरवरी के इतिहास, प्रमुख घटनाओं, जन्मदिवस और पुण्यतिथि आदि के बारे में बताएगा। आइए जानें 14 फरवरी का इतिहास क्या है।

घटनाएं

14 फरवरी को घटित हुई कुछ प्रमुख घटनाएं

पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में 14 फरवरी, 1556 को अकबर का 13 वर्ष की उम्र में राज्याभिषेक हुआ था। शाहजहाँ 14 फरवरी, 1628 को आगरा की गद्दी पर बैठे थे। कनाडा, 14 फरवरी, 1663 को फ्रांस का एक प्रान्त बना था। 14 फरवरी, 1920 को शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गई थी। 14 फरवरी, 2005 को दुनिया भर में वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब को एक्टिवेट किया गया था।

जानकारी

भारत में पहले होम्योपैथिक हॉस्पिटल की हुई थी स्थापना

14 फरवरी, 1881 को कोलकाता में भारत के पहले होम्योपैथिक हॉस्पिटल की स्थापना हुई थी। अमेरिकी कांग्रेस ने 14 फरवरी, 1899 को संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। न्यूयॉर्क में IBM की स्थापना 14 फरवरी, 1924 को हुई थी।

जन्मदिवस

आज ही के दिन इन लोगों का हुआ था जन्म

ज़हिर उद-दिन मुहम्मद बाबर का जन्म 14 फरवरी, 1483 को हुआ था। उर्दू गज़ल और नज़्म के महत्वपूर्ण भारतीय कवि जान निसार अख्तर का जन्म 14 फरवरी, 1914 को हुआ था। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मधुबाला का जन्म 14 फरवरी, 1933 को हुआ था। इनकी खूबसूरती के चर्चे देश-विदेश में होते थे। माइकल ब्लूमबर्ग का जन्म 14 फरवरी, 1942 को हुआ था। भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी, 1952 को हुआ था।

पुण्यतिथि

आज है इन लोगों की पुण्यतिथि

एक ब्रिटिश खोजकर्ता, नाविक, मानचित्रकार और रॉयल नेवी के कप्तान जेम्स कुक का निधन 14 फरवरी, 1779 में हुआ था। जॉन एडम टाइटलर का निधन 14 फरवरी, 1880 को हुआ था। 14 फरवरी, 1964 को भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी. टी. कृष्णमाचारी का निधन हुआ था। 14 फरवरी, 2005 को हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार विद्यानिवास मिश्र का निधन हो गया था। 2007 में मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्री श्यामाचरण शुक्ल का निधन हुआ था।