NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, भरे जाएंगे इतने पद
    अगली खबर
    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, भरे जाएंगे इतने पद
    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, भरे जाएंगे इतने पद

    लेखन राशि
    Feb 01, 2024
    11:47 am

    क्या है खबर?

    झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (PCS) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज (1 फरवरी) से शुरू कर दी है।

    योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    उम्मीदवारों के पास पंजीकरण के लिए लगभग 28 दिन का समय है। 29 फरवरी को शाम 5 बजे आवेदन विंडो बंद हो जाएगी।

    हालांकि, उम्मीदवार 1 मार्च शाम 5 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

    पद

    कितने पद भरे जाएंगे?

    इस भर्ती अभियान के तहत, झारखंड के अलग-अलग विभागों में कुल 342 पद भरे जाएंगे।

    इनमें सबसे ज्यादा पद कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में भरे जाएंगे। यहां 207 पदों पर उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) की नियुक्ति होगी।

    राज्य कर अधिकारी के 56 पद, पुलिस उपाधीक्षक के 35, श्रम अधीक्षक के 14, शिक्षा सेवा अधिकारी के 10, सहायक रजिस्ट्रार के 8, परिवीक्षा अधिकारी के 6, निरीक्षक के 3 और कारागार अधीक्षक के 2 पद भरे जाएंगे।

    पात्रता

    कौन कर सकता है आवेदन?

    इन पदों पर मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त युवा आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल है। न्यूनतम आयु की गणना 1 अगस्त, 2024 और अधिकतम आयु की गणना 1 अगस्त, 2017 के अनुसार की जाएगी।

    पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल और अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी।

    चयन

    कैसे होगा चयन?

    इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

    प्रारंभिक परीक्षा में 2 पेपर होंगे, इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित होगी।

    मुख्य परीक्षा में 6 पेपर होंगे, इसमें विवरणात्मक प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें पास उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होंगे। इसके लिए 100 अंक आवंटित किए गए हैं।

    मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।

    आवेदन

    कैसे करें आवेदन?

    आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां अधिसूचना लिंक पर क्लिक कर सभी दिशा-निर्देश पढ़ें।

    अगर आप नए आवेदक हैं तो मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज कर पंजीकरण करें। इसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें और दोबारा लॉगिन करें।

    अब आवेदन पत्र खोलें और मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी के साथ दर्ज करें।

    आवेदन के लिए अनारक्षित/EWS/पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये और SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क देना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग)
    सरकारी नौकरी
    झारखंड
    रोजगार समाचार

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग)

    JPSC 2021: झारखंड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन झारखंड
    JPSC 2021: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होगी नई तिथि झारखंड हाई कोर्ट
    इस 'DSP की पाठशाला' से निकले रहे टॉपर, गरीब छात्रों को देते हैं फ्री शिक्षा झारखंड

    सरकारी नौकरी

    महाराष्ट्र में खाद्य आपूर्ति निरीक्षक के कई पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें आवेदन महाराष्ट्र
    इंटेलिजेंस ब्यूरो में अधिकारी बनने का आखिरी मौका आज, 995 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन इंटेलिजेंस ब्यूरो
    यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने कई पदों पर निकाली भर्ती, मिलेगा इतना वेतन रोजगार समाचार
    इंडियन ऑयल में निकली 1,603 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन

    झारखंड

    झारखंड NMMS स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन, हर महीने मिलेगी इतनी आर्थिक सहायता झारखंड एकेडमिक काउंसिल
    झारखंड: सरकारी स्कूल में नहीं है शौचालय, 700 छात्राएं बिना पानी पीए करती हैं घंटों पढ़ाई देश
    ग्राहक सेवा अधिकारी बन जालसाज ने व्यक्ति से की ठगी, आप ऐसे रहें सुरक्षित  साइबर अपराध
    प्रधानमंत्री मोदी ने की 'प्रधानमंत्री जनमन योजना' की घोषणा, जानें किन्हें मिलेगा लाभ नरेंद्र मोदी

    रोजगार समाचार

    उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारियों के पदों पर शुरू हुए आवेदन, बिना परीक्षा दिए ही होगा चयन उत्तराखंड
    उत्तर प्रदेश पुलिस में 546 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास युवा करें आवेदन उत्तर प्रदेश
    भारतीय नौसेना में निकली 910 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन भारतीय नौसेना
    बॉम्बे हाई कोर्ट में भरे जाने हैं 5,700 से ज्यादा पद, आवेदन का आज आखिरी दिन बॉम्बे हाई कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025