NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / JEE Main April 2019: जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां से जानें कैसे करें डाउनलोड
    करियर

    JEE Main April 2019: जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां से जानें कैसे करें डाउनलोड

    JEE Main April 2019: जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां से जानें कैसे करें डाउनलोड
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 21, 2019, 10:07 am 1 मिनट में पढ़ें
    JEE Main April 2019: जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां से जानें कैसे करें डाउनलोड

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अप्रैल में होने वाली JEE मेन परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल NTA, JEE की परीक्षा साल में दो बार आयोजित करा रहा है। परीक्षा 7 अप्रैल, 2019 से 12 अप्रैल, 2019 तक आयोजित कराई जाएगी। आइए जानें कैसे डाउनलोड करें ए़डमिट कार्ड।

    कब होगी परीक्षा

    JEE मेन की पहली परीक्षा जनवरी, 2019 में आयोजित कराई गई थी। दोनों परीक्षा में प्राप्त किए गए सबसे ज्यादा अंकों को प्रवेश के लिए मान्य माना जाएगा। सबसे पहले यानी कि 07 अप्रैल, 2019 को पेपर-2 आयोजित किया जाएगा। पेपर-1, 08 अप्रैल, 09 अप्रैल, 10 अप्रैल और 12 अप्रैल, 2019 को आयोजित किया जाएगा। पेपर-1 B.E./B.Tech में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होगा और पेपर-2 B.Arch./B.Planning में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होगा।

    JEE एडवांस 2019 की परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव

    लोकसभा चुनाव की तारीखों के कारण IIT रुड़की ने JEE एडवांस 2019 की तिथि में बदलाव कर दिया है। परीक्षा अब 27 माई, 2019 को आयोजित कराई जाएगी। पेपर-1 पहली शिफ्ट में और पेपर-2 दूसरी शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।

    क्या है परीक्षा पैटर्न

    पेपर-1 ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में 90 प्रश्नों को पूरे तीन घंटे में हल करना होगा। पेपर-1 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों का प्रकार MCQ होगा। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए चार नंबर मिलेंगे और गलत के लिए एक नंबर काटा जाएगा। पेपर-2 में 83 प्रश्न तीन घंटे में हल करने होंगे। गणित और एप्टीट्यूड टेस्ट कंप्यूटर आधारित होगा, जबकि ड्राइंग टेस्ट पेन और पेपर मोड में होगा।

    ऐसे करें डाउनलोड

    उम्मीदवार को JEE मेन परीक्षा 2019 में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर एडमिट कार्ड के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। अब मांगे जा रहे विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि आदि डालकर लॉगइन करें। अब आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। उसे देखें और भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख लें।

    यहां से करें डाउनलोड

    उम्मीदवार JEE मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करके के लिए यहां क्लिक करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    आज का इतिहास: क्या हुआ था 21 मार्च को? जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    CBSE Board Exams: होली मनाते हुए ऐसे करें पढ़ाई, रखें इन बातों का ध्यान CBSE
    ये टॉप पोर्टल्स फ्रेशर इंजीनियरों को नई नौकरी दिलाने में करते हैं मदद, जानें करियर
    अगर करते हैं क्रेंद की नौकरी तो हो जाइए खुश, अब कई गुना मिलेगी ये धनराशि केंद्र सरकार

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023