Page Loader
JEE Advanced 2021 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मृदुल अग्रवाल ने किया टॉप
JEE Advanced Result 2021

JEE Advanced 2021 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मृदुल अग्रवाल ने किया टॉप

लेखन तौसीफ
Oct 15, 2021
12:49 pm

क्या है खबर?

JEE (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) एडवांस का परिणाम आज (15 अक्टूबर) को घोषित कर दिया गया है। प्रतिष्ठित IITs (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों) में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस साल यह परीक्षा IIT खड़गपुर ने आयोजित की थी। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देखा जा सकता है। इस साल परीक्षा में जयपुर के मृदुल अग्रवाल ने टॉप किया है। आइए जानें पूरी खबर।

टॉपर

मृदुल अग्रवाल ने तोड़ा रिकॉर्ड, बनें टॉपर

रिपोर्ट्स के अनुसार, मृदुल अग्रवाल ने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें IIT-JEE परीक्षा में कुल 360 में से 348 अंक मिले हैं। यानी 96.66 प्रतिशत अंक मिले हैं। बता दें कि साल 2011 के बाद से किसी भी छात्र को मिले यह सबसे अधिक अंक हैं। JEE एडवांस्ड में सबसे अधिक स्कोर 96 फीसदी रहा है। वह भी साल 2012 में टॉपर थे। इस दौरान टॉपर को 401 में से 352 अंक मिले थे।

प्रक्रिया

JEE एडवांस रिजल्ट 2021 कैसे चेक करें?

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद डायरेक्ट किए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करें। JEE एडवांस रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी जन्म तिथि सहित लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। डिटेल्स सबमिट करें और अपना JEE एडवांस 2021 परिणाम एक्सेस करें। डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट-आउट लेकर रख लें। बता दें कि JEE एडवांस रिजल्ट के लिए केवल एक आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in है। इसके रुक जाने की स्थिति में कोई वैकल्पिक वेबसाइट नहीं है।

जानकारी

JEE एडवांस 2021 फाइनल आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं। अब होमपेज पर, विषय के अनुसार आंसर-की लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक PDF फाइल खुलेगी। अब आंसर-की चेक करें और डाउनलोड करें।

काउंसलिंग

कल से शुरू हो जाएगी JoSAA काउंसलिंग

परिणाम घोषित होने के बाद शनिवार यानी 16 अक्टूबर से JoSAA (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) काउंसलिंग 2021 आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग शुरू होने का समय सुबह 10 बजे है। यह प्रक्रिया 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। बता दें कि JoSSA के माध्यम से विभिन्न IIT, NIT, IIIT और अन्य GFTI में एडमिशन प्रक्रिया की जाती है। उम्मीदवारों द्वारा भरे गए ऑप्शन के आधार पर 22 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को दो मॉक सीट अलॉटमेंट जारी किए जाएंगे।