NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / JEE Advanced 2019: आज से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
    अगली खबर
    JEE Advanced 2019: आज से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

    JEE Advanced 2019: आज से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

    लेखन मोना दीक्षित
    May 03, 2019
    02:12 pm

    क्या है खबर?

    नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन अप्रैल परीक्षा का रिजल्ट 29 अप्रैल, 2019 को जारी कर दिया है।

    JEE मेन में पास होने वाले छात्रों को अब JEE एडवांस 2019 में शामिल होना होगा।

    JEE एडवांस 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से यानी 03 मई, 2019 से शुरू हो गई है।

    JEE मेन में अहर्ता प्राप्त करने वाले सभी छात्र JEE एडवांस में शामिल नहीं हो पाएंगे।

    आइए जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन और क्या है पात्रता।

    तिथि

    09 मई तक करें रजिस्ट्रेशन

    JEE एडवांस 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से यानी 03 मई, 2019 से शुरू हो गई है और रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 09 मई, 2019 है।

    JEE एडवांस 2019 की परीक्षा का आयोजन 27 मई, 2019 को कराया जाएगा।

    इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    इस साल JEE एडवांस का आयोजन IIT रुड़की द्वारा किया जा रहा है।

    परीक्षा में दो पेपर, पेपर I और पेपर II होंगे।

    पात्रता

    क्या है पात्रता

    JEE मेन के केवल टॉप 2 लाख 45 हज़ार रैंक धारक छात्र JEE एडवांस परीक्षा के लिए शामिल होंगे।

    शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में से 46.5% सीटें ओपन श्रेणी के लिए, 27% OBC नॉन-क्रीमी लेयर के लिए, 15% अनुसूचित जाति के लिए, 7.5% अनुसूचित जनजाति के लिए और शेष 4% जनरल इकोनॉमिकली कमजोर श्रेणी के लिए होगा।

    JEE एडवांस के लिए निर्धारित आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर, 1994 को या उसके बाद हुआ है

    जानकारी

    क्या हो शैक्षिक योग्यता

    ऊपर दी गई पात्रता के अलावा उम्मीदवार ने साल 2018 या 2019 में 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास की हो। इसके साथ ही उम्‍मीदवार JEE (Advanced) परीक्षा में अध‍िकतम दो बार या दो साल बैठ सकता है।

    रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

    कैसे करें रजिस्ट्रेशन

    उम्मीदवारों को JEE एडवांस 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।

    फिर JEE एडवांस 2019 के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।

    अब आपके सामने एक नई विंडों खुलकर आएगी।

    उसमें मांगे जा रहे विवरण जैसे JEE मेन एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन आदि दर्ज करके लॉगिन करें।

    उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले ही रजिस्ट्रेशन करना होगा।

    जानकारी

    यहां से करें रजिस्ट्रेशन

    उम्मीदवार JEE एडवांस के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। JEE एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    गिरावट के बावजूद टाटा का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दबदबा, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक कार
    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने 3 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकी संगठनों से थे संबंध जम्मू-कश्मीर
    पश्चिम बंगाल: महिला पर भतीजे को मारकर शव के टुकड़े करने का आरोप, सीमेंट से छिपाया पश्चिम बंगाल

    शिक्षा

    UP Board Result: पिछले दो साल ऐसा रहा रिजल्ट, जानें इस बार क्या है उम्मीद उत्तर प्रदेश
    इन लोकप्रिय यूट्यूब चैनलों से सीखें कोडिंग, मिलेगी सफलता करियर
    अगर करना चाहते हैं कुछ अलग, तो एनिमेशन मे बनाएं अपना करियर करियर
    आज का इतिहास: 27 अप्रैल को हुआ था फिरोज खान का निधन, जानें इतिहास करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025