LOADING...
ISRO-VSSC Recruitment 2019: अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

ISRO-VSSC Recruitment 2019: अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

Aug 31, 2019
12:31 pm

क्या है खबर?

अगर आप बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि विक्रम साराभाई स्पेस केंद्र (VSSC) ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। VSSC भर्ती 2019 की अधिक जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन तिथि आदि की सारी जानकारी इस लेख से पढ़ें।

तिथियां

वॉक-इन इंटरव्यू के द्वारा होगा चयन

VSSC भर्ती 2019 ने कुल 158 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसमें ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के 08 पद, रसायनिक इंजीनियरी के 25, सिविल इंजीनियरी के 08, कंप्यूटर विज्ञान के 15, विद्युत इंजीनियरी के 10 पद, इलेक्ट्रॉनिकी इंजीनियरी के 40, उपकरण प्रौद्योगिकी के 06 पद और यांत्रिक इंजीनियरी के 46 पद शामिल है। VSSC में तकनीशिन अपरेंटिस के लिए 07 सितंबर, 2019 को वॉक-इन इंटरव्यू होंगे। वॉक-इन इंटरव्यू सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगा।

योग्यता

क्या होनी चाहिए पात्रता?

किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले एक बार मांगी गई पात्रता को जरुर जांच लें। अगर आप सभी पात्रता को पूरा करते हैं, तभी आवेदन करें। उम्मीदवार ने कम से कम 60 प्रतिशत नंबर के साथ किसी मान्यता प्राप्त राज्य तकनीकी बोर्ड द्वारा प्रथम श्रेणी डिप्लोमा (तीन वर्ष की अवधि) का किया हो। उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना पढ़ें।

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके अधिसूचना पढ़नी होगी। उम्मीदवार को इंटरव्यू से पहले अपना नाम www.mhrdnats.gov.in पर रजिस्टर कराना होगा। अपने आप को रजिस्टर करने के बाद आप इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आपको इंटरव्यू के लिए Govt. Polytechnic College, Kalamassery, Ernakulam District, Kerala जाना होगा।

जानकारी

यहां से प्राप्त करें अधिसूचना

भर्ती की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। आप हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए यहां क्लिक करें।