LOADING...
Indian Navy Recruitment: 12वीं वालों के लिए निकली भर्ती, जानें विवरण

Indian Navy Recruitment: 12वीं वालों के लिए निकली भर्ती, जानें विवरण

Nov 15, 2019
05:00 pm

क्या है खबर?

अगर आप भारतीय नौसेना में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके लिए ये लेख पढ़ना बहुत जरुरी है। भारतीय नौसेना ने 10+2 (B.Tech) Cadet Entry Scheme के तहत इंडियन नवल एकेडमी में चार साल की डिग्री प्राप्त करने के लिए अविवाहित पुरुषों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। Indian Navy 10+2 B.Tech July 2020 भर्ती की अधिक जानकारी जैसे आवेदन तिथि आदि के लिए ये लेख पढ़ें।

तिथियां

इस तिथि तक होंगे आवेदन

भारतीय नौसेना भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर, 2019 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर, 2019 है। उम्मीदवारों कों JEE मेन 2019 में प्राप्त रैंक के आधार पर SSB इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके साथ ही बैच जुलाई, 2020 से शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को SSB साक्षात्कार के लिए बैंगलोर/भोपाल/कोयंबटूर/विशाखापत्तनम/कोलकाता बुलाया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

योग्यता

ये उम्मीदवार हैं आवेदन के पात्र

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित) से 12वीं की हो। इसके साथ ही उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी, 2001 से 01 जुलाई, 2003 के बीच हुआ है। वहीं उम्मीदवारों की लम्बाई 157 सेमी होनी चाहिए और उम्मीदवार का वजन उनकी लम्बाई के अनुसार होना चाहिए। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना पढ़ें।

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आवेदन करने से पहले लॉगइन करना होगा। लॉगइन करने के लिए उम्मीदवार के पास ईमेन आईडी होनी चाहिए। फिर उम्मीदवार को ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करके मांगे जा रहे विवरण दर्ज करके आवेदन करना होगा। हम उम्मीदवारों को सलाह देंगे कि उम्मीदवारों को आवेदन सबमिट करने से पहले अपने द्वारा भरी गई जानकारी को जांचना चाहिए और आवेदन पत्र डाउनलोड करना चाहिए।

जानकारी

यहां से प्राप्त करें अधिसूचना

इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।