LOADING...
घर बैठे IGNOU के इस प्रोग्राम से सीखें विदेशी भाषाएं, बनाएं अच्छा भविष्य

घर बैठे IGNOU के इस प्रोग्राम से सीखें विदेशी भाषाएं, बनाएं अच्छा भविष्य

May 02, 2020
02:47 pm

क्या है खबर?

कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडॉउन चल रहा है। लॉकडाउन में घर बैठकर ही ऑनलाइन क्लासेज आदि के माध्यम से छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी छात्रों की पढ़ाई के लिए कई प्रयास कर रही हैं। इसी बीच इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) आपके लिए एक नई पहल लेकर आया है और आपको घर बैठे-बैठे विदेशी भाषा सीखने का मौका दे रहा है। आइए जानें कैसे।

प्रोग्राम

IGNOU ने शुरू किया दो विदेशी भाषाओं का प्रोग्राम

आज के समय में एक अच्छे भविष्य के लिए आप में कई स्किल्स का होना जरुरी है। वहीं विभिन्न भाषाओं का ज्ञान रखने वालों के लिए आजकल विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्तियां निकलती हैं। साथ ही ज्यादा भाषाएं सीखने से आपका दिमाग तेज होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए IGNOU ने अभी दो विदेशी भाषाओं (कोरियन और पर्शियन) का प्रोग्राम शुरू किया है।

विवरण

रेडियो के माध्यम से कर सकते हैं प्रोग्राम

IGNOU ने यह प्रोग्राम अपने चैनल ज्ञान वाणी पर शुरू कर दिया है। इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए आपको अपने मोबाइल पर ज्ञान वाणी ऐप डाउनलोड कर होगी। ज्ञान वाणी के स्टेशन मैनेजर मनोज कुमार सिंह के अनुसार कोरियन और पर्शियन भाषाओं पर बने इस प्रोग्राम का प्रसारण 01 मई, 2020 से से शुरू हो चुका है। आप ज्ञान वाणी FM पर 105.6 MHz पर ट्यून करके इसका लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement

समय

इस समय से होगा प्रसारण

इसका प्रसारण सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और चीन में आधिकारिक भाषा के रूप में कोरियन का उपयोग होता है। साथ ही उज्बेकिस्तान, कनाडा और जापान में भी कोरियन भाषा बोली जाती है। वहीं पर्शियन भाषा ईरान, तजाकिस्तान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान में बोली जाती है और ईरान, तजाकिस्तान और अफगानिस्तान की आधिकारिक भाषा भी है।

Advertisement

जानकारी

IGNOU OPENMAT के लिए आगे बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

NTA ने IGNOU OPENMAT और PhD प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब 15 मई, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही आवेदन करना होगा।

Advertisement