Page Loader
HSSC Recruitment 2019: चार हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

HSSC Recruitment 2019: चार हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

Sep 09, 2019
03:45 pm

क्या है खबर?

अगर आप हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने दंत चिकित्सक, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य माध्यम से आवेदन नहीं किया जा सकता है। HSSC भर्ती 2019 से जुड़ी अधिक जानकारी जैसे आवेदन, पात्रता आदि के लिए ये लेख पढ़ें।

तिथियां

4,322 पदों पर निकली भर्ती

HSSC भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर, 2019 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर, 2019 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर, 2019 है। HSSC ने डेंटल हाइजीनिस्ट, प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला परिचर, MPHW, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, टी.बी. हेल्थ विजिटर, नेत्र सहायक, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, स्टाफ नर्स, पशु चिकित्सा पशुधन विकास सहायक, पर्यवेक्षक, जूनियर सिस्टम इंजीनियर, क्लर्क, कल्याण आयोजक, राजस्व लेखाकार, सब इंस्पेक्टर के कुल 4,322 पदों पर भर्ती निकली है।

योग्यता

क्या होनी चाहिए पात्रता?

किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उसके लिए मांगी गई पात्रता जांच लें। उसके बाद अगर आप सभी पात्रता को पूरा करते हैं, तभी आवेदन करें। बता दें कि सभी पदों के लिए पात्रता अलग-अलग है। उम्मीदवार ने 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, B.Sc, B.E/B.Tech, मास्टर में से कुछ किया हो। साथ ही उम्मीदवार की आयु 17 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना पढ़ें।

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर इसके लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नई विंडों खुलकर आ जाएगी, उसमें मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, पता आदि भरकर आवेदन करें। आवेदन पत्र में आपको पासपोर्ट साइज फोटो और साक्षात्कार की स्कैन फोटो कॉपी भी लगानी होगी।

जानकारी

यहां से प्राप्त करें अधिसूचना

HSSC भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं या हमारे द्वारा दी गई लिंक से आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना देखने कि लिए यहां क्लिक करें।