घर बैठे ऐसे बनाएं करेंट अफेयर्स पर अच्छी पकड़, भविष्य में मिलेगा काफी फायदा
क्या है खबर?
कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। लोगों को केवल जरुरत का सामान लेने जाने की अनुमति है। सभी को घरों में रहने के लिए कहा गया है।
ऐसे में आपको बोर होने की जगह इस समय का सही उपयोग करना चाहिए।
चाहे स्कूल के छात्र हों या कॉलेज के या फिर अच्छी नौकरी की तलाश करने वाले, सभी को करेंट अफेयर्स की अच्छी समझ होनी चाहिए।
आइए जानें घर बैठे कैसे बनाएं करेंट अफेयर्स पर अच्छी पकड़।
#1
रोजाना न्यूज पेपर पढ़ें
लॉकडाउन के कारण सभी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद हैं। आपको इस समय में वो काम करना चाहिए, जिसके लिए आपको समय नहीं निलता है।
किसी भी परीक्षा और इंटरव्यू को पास करने के लिए आपको करेंट अफेयर्स पर अच्छी पकड़ बनानी होगी।
करेंट अफेयर्स के लिए आपको सबसे पहले रोजाना न्यूज पेपर पढ़ने की आदत डालनी चाहिए।
न्यूज पेपर पढ़ने से आपकी करेंट अफेयर्स की समझ बेहतर होने के साथ-साथ आपकी रीडिंग स्किल भी अच्छी होगी।
#2
ऑनलाइन पढ़ें
लॉकडाउन के कारण आप कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं और आपको घर पर मौजूद संसाधनों से ही पढ़ाई करनी होगी।
न्यूजपेपर के साथ-साथ आप ऑनलाइन माध्यम से भी करेंट अफेयर्स पर अच्छी पकड़ बना सकते हैं।
आप ऑनलाइन उपलब्ध अच्छी किताबों और स्टडी मैटेरियल से भी करेंट अफेयर्स पढ़ सकते हैं। आपको ऑनलाइन विभिन्न वेबसाइट्स पर अच्छा स्टडी मैटेरियल मिल जाएगा।
इससे आपको करेंट अफेयर्स की अच्छी समझ होगी।
जानकारी
मोबाइल ऐप से पढ़ें
मोबाइल ऐप करेंट अफेयर्स पढ़ने का एक और अच्छा संसाधन है। आप विभिन्न मोबाइल ऐप जैसे ग्रेड अप आदि से विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स पढ़ सकते हैं। साथ ही आप इन मोबाइल ऐप्स से अन्य कई चीजें भी पढ़ सकते हैं।
#4
अपने खुद के नोट्स बनाएं
अभी आपके पास काफी समय है, इसलिए आप पढ़ाई करते-करते अपने खुद के नोट्स भी बना सकते हैं।
आप जो भी पढ़ें, उन्हें अलग से एक नोट्स में लिखते रहें। जिससे कि आपको रिवीजन करने में आसानी होगी और लिख-लिखकर पढ़ने से आपको ज्यादा समझ आता है और लम्बे समय तक याद रहता है।
साथ ही आप अपने आगे फ्री टाइम में उन नोट्स के साथ आसानी से पढ़ सकते हैं।