NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / ऐसे बढ़ाएं अपने बच्चों की क्रिटिकल थिंकिंग, भविष्य में मिलेगा काफी फायदा
    अगली खबर
    ऐसे बढ़ाएं अपने बच्चों की क्रिटिकल थिंकिंग, भविष्य में मिलेगा काफी फायदा

    ऐसे बढ़ाएं अपने बच्चों की क्रिटिकल थिंकिंग, भविष्य में मिलेगा काफी फायदा

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 23, 2020
    08:44 pm

    क्या है खबर?

    आज के समय में सभी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं। जिसके लिए वे बच्चों को अच्छे स्कूल में डालते हैं और अच्छी-अच्छी जगह ट्यूशन दिलाते हैं।

    वहीं आज कल बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ क्रिएटिव सिक्ल्स का होना भी जरुरी है। इन स्किल्स के बिना एक अच्छा भविष्य बनाने में आपको मुश्किल होगी।

    इसके साथ-साथ ही बच्चों में क्रिटिकल थिंकिंग को भी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। यहां हम बताएंगे कि क्रिटिकल थिंकिंग को कैसे बढ़ाएं।

    #1

    पढ़ने की आदत डालें

    आपको अपने बच्चों में पढ़ने की आदत डेवलप करनी चाहिए। पढ़ना अपने आप को दुनिया के साथ जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका है।

    एक बच्चा जितना अधिक पढ़ता है, उतना ही वह शब्दों, स्थितियों, भावनाओं, कहानियों से परिचित होता है।

    आगे भविष्य में सफलता प्राप्त करने वाली चीजों को बच्चा पढ़ने से ही सीख सकता है।

    बच्चे को कहानी का विश्लेषण करने दें और कहानी की स्थिति को समझाएं। साथ ही अच्छे और बुरे के बीच के अंतर को समझाएं।

    #2

    सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करें

    अगर आपका बच्चा किसी भी चीज को लेकर अधिक प्रश्न करता है तो उसे रोकना नहीं चाहिए। कई माता-पिता अपने बच्चों को हर चीज पर सवाल करने से रोकते हैं। ऐसा करना उनकी सबसे बड़ी गलती होती है।

    बच्चों को जब कोई चीज समझ नहीं आती है तो वो उसको समझने के लिए प्रश्न करते हैं। आपको उनका उत्तर देना चाहिए और उन्हें अधिक प्रश्न करने को कहना चाहिए।

    जिससे कि उनकी क्रिटिकल थिंकिंग बढ़ेगी।

    #3

    समस्या का समाधान करने को कहें

    किसी भी समस्या को हल करना प्रत्येक बच्चे की क्षमता पर निर्भर करता है। बच्चों को समस्याओं को हल करने और उसका समाधान निकालने के लिए कहना चाहिए।

    उन्हें एहसास दिलाएं कि वे एक सवाल का जवाब दे सकते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे प्रश्नों को हल करने के लिए अलग-अलग तरीकों से सोचेंगे।

    जब आप उनकी बात सुनते हैं, तो बच्चे को भी यह बढ़ावा मिलता है कि उनकी राय और समाधान मायने रखता है।

    जानकारी

    जिम्मेदारी दें

    आपको अपने बच्चे को उसकी आयु के अनुसार कुछ जिम्मेदारी देनी चाहिए और देखना चाहिए कि वह उसको किस तरह से निभाता है। अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाने के लिए बच्चे कई अलग तरीकों से सोचते हैं। इससे उनकी क्रिटिकल थिंकिंग बढ़ेगी।

    #5

    खेलने से भी बढ़ती है क्रिटिकल थिंकिंग

    एक बच्चे के लिए खेल का समय महत्वपूर्ण होता है। चाहे वह दोस्तों के साथ कोई गेम खेल रहा हो, या पहेलियां और बोर्ड गेम खेल रहा हो।

    यह एक बच्चे को सीखने में काफी मदद करता है। यह उनके IQ को बढ़ाने और दिमाग को अच्छे तरह से काम कराने का सबसे अच्छा तरीका है।

    बच्चा खेल के दौरान टीम-वर्क, स्पोर्ट्समैनशिप, लीडरशिप और क्रिएटिविटी जैसे महत्वपूर्ण चीजें सीखता है। इसलिए हमें बच्चों के लिए एक हेल्दी प्लेटाइम रखना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    IELTS के बारे में महत्वपूर्ण बातें जानें, इन गलत अवधारणाओं पर नहीं दें ध्यान करियर
    HAL सहित इन भर्तियों के लिए करें आवेदन, जानें विवरण नौकरियां
    बिहार में इन पदों पर चल रही भर्ती, स्नातक वाले कर सकते हैं आवेदन बिहार
    GATE 2020 पास करने वाले उम्मीदवार ऐसे करें IITs और PSUs इंटरव्यू की तैयारी GATE परीक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025