Page Loader
घर पर बैठकर ऐसे डेवलप करें स्किल, अच्छा करियर बनाने में मिलेगी मदद

घर पर बैठकर ऐसे डेवलप करें स्किल, अच्छा करियर बनाने में मिलेगी मदद

Mar 21, 2020
07:00 am

क्या है खबर?

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। जिससे कि अधिक लोग इस वायरस का शिकार नहीं हो पाएं। यहां तक कि परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। इस कारण स्कूल और कॉलेज के छात्र घर पर ही हैं। इसके साथ ही ऑफिस भी बंद हो गए हैं और सभी घर से काम कर कर रहे हैं। ये समय का उपयोग आप अपनी स्किल बढ़ाने में कर सकते हैं।

#1

नई-नई चीजों को पढ़ें

स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाते समय आपको अपनी स्किल जेवलप करने का समय नहीं मिलता है। अब आप घर पर बैठकर अपनी स्किल्स डेवलप कर सकते हैं। एक अच्छे करियर और भविष्य के लिए अच्छी स्किल्स का होना अनिवार्य है। आपको कई विभिन्न प्राकर की नई-नई चीजों को पढ़ना चाहिए। इससे आपको नई जानकारी भी मिलेगी और आपकी लर्निंग स्किल भी डेवलप होंगी। करियर को सफल बनाने के लिए लर्निंग स्किल का होना जरुरी है।

#2

ऑनलाइन क्लासेस लें

स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वाले सभी लोगों को अपने विषय या टॉपिक की कई चीजें पढ़ने और सीखने की जरुरत होती है, जिसके लिए उन्हें समय नहीं मिलता है। इसलिए आपको घर पर रहकर ऑनलाइन क्लासेस, यूट्यूब चैनलों और मोबाइल ऐर के माध्यम से अपने विषय संबंधित स्किल्स को बढ़ाना चाहिए। इससे आपको अपने विषय का अधिक और अच्छा ज्ञान होगा और आप दूसरे से अधिक प्रतिभाशाली होंगे।

#3

ऑर्गेनाइज्ड रहें

चाहे स्कूल का छात्र हो, कॉलेज का छात्र हो, ऑफिस में काम करने वाला इंप्लॉई हो या फिर व्यापारी हो, ऑर्गेनाइज्ड रहना सबके लिए जरुरी है। अगर आप ऑर्गेनाइज्ड रहेंगे यानी कि अपना काम समय पर करेंगे, अपनी चाजों को अच्छी तरह और जगह पर रखेंगे आदि तो आप एक सफल करियर बनाने में कामयाब होंगे। क्योंकि आपको पता होगा कि आपको अपना काम किस तरह करना है। इसलिए आपको ऑर्गेनाइज्ड रहकर अपनी ऑर्गेनाइजेशनल स्किल्स को डेवलप करना चाहिए।

जानकारी

न्यूज पेपर पढ़ें

आपको घर पर रहकर न्यूज पेपर पढ़ना चाहिए। स्कूल और कॉलेज जाते समय आपको इतना समय नहीं मिलता कि आप न्यूज पेपर पढ़ सकें। अभी घर पर पहकर न्यूज पेपर पढ़ें। इससे करेंट अफेयर्स अच्छा होगा। जो आज के समय के लिए जरुरी है।