Page Loader
साल 2019 में बैंक, SSC और अन्य कई विभाग में बंपर भर्तियों के तहत होगी नियुक्तियां

साल 2019 में बैंक, SSC और अन्य कई विभाग में बंपर भर्तियों के तहत होगी नियुक्तियां

Dec 20, 2018
03:06 pm

क्या है खबर?

सरकारी नौकरी पाने का सपना सभी लोग देखते हैं। सरकारी नौकरी पाने की तलाश में लोग सालों-साल मेहनत करते हैं और नए पदों का इंतजार करते हैं। SSC, बैंक, रेलवे, पुलिस विभाग में पदों की भर्तियों के लिए लाखों लोग आवेदन करते हैं। ऐसे उम्मीदवारों के लिए हम आज एक खुशखबरी लेकर आए हैं। साल 2019, इन उम्मीदवारों के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है, क्योंकि कई विभागों में बंपर भर्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विभाग

इन विभागों में होंगी भर्तियां

इनमें से कई विभागों में वैकेंसी 2018 के अंत में ही निकाल दी गई हैं, जिन्हें अब 2019 में भरा जाएगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि साल 2019 में कई नई अधिसूचना भी जारी की जाएंगी। साल 2019 में रेलवे, SSC, बैंक, CRPF, BSF, पुलिस और शिक्षा विभाग में बंपर भर्तियां होंगी। केंद्र के अलावा राज्य सरकार भी बड़े स्तर पर भर्तियां करेंगी। आइए जानते हैं 2019 में होने वाली सबसे बड़ी भर्तियों के बारें में।

रेलवे

रेलवे ग्रुप C और D में होगी भर्तियां

सबसे पहले बात करते हैं रेलवे की, तो रेलवे ने ग्रुप C और ग्रुप D की भर्तियों के लिए 2018 की शुरुआत में अधिसूचना जारी कर दी थी। ग्रुप C ALP, टेक्नीशियन के 60,000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी हैं और ग्रुप D के 62,907 पदों पर भर्तियां होंगी। ग्रुप C और D की पहले स्टेज की भर्ती परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अब ग्रुप C, D के अगले चरण की परीक्षाएं 2019 में होंगी।

SSC

SSC में भी होगी बंपर भर्तियां

SSC ने जीडी कांस्टेबल के लगभग 54,953 पदों पर भर्तियों के लिए जुलाई में अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, NIA और अन्य पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 2019 में शुरू होने की उम्मीद है। इसी के साथ SSC में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर, हिंदी प्राध्यापक, SSC Phase VI और स्टेनोग्राफर के पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी। जिनकी परीक्षाएं जनवरी 2019 में आयोजित की जाएंगी।

अध्यापक और पुलिस

UP में सहायक अध्यापक और पुलिस की होगी भर्तियां

UP में सहायक शिक्षक के 69,000 पदों पर भर्तियां होंगी। UPTET परीक्षा में पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करें। अभी आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 2019 में भर्ती परीक्षा होगी। उसके बाद भर्तियां होगी। पुलिस में कॉन्सटेबल के 42,000 पदों पर भर्तियां होनी हैं। भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है, अब आगे की प्रक्रिया 2019 में होगी और पुलिस में जेल वार्डर (पुरुष) के 3,012 पदों के साथ अन्य पदों पर भी भर्तियां होनी हैं।

HSSC और बैंक

HSSC और बैंक में भी होंगी भर्तियां

HSSC ग्रुप D के तहत चपरासी सहित अन्य कई पदों पर 18,218 भर्तियां होनी हैं। भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। 2019 में भर्ती प्रक्रिया पूरी होने पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। IBPS ने 2018 में क्लर्क के 7,275 पदों, PO के 4,000 पदों, Office Assistant और Officers Scale 1, 2, 3 के 10,200 और SO के 1,599 पदों पर भर्तियां निकाली थी, जिसकी आगे की प्रक्रिया 2019 में होनी है।

अधिसूचना

2019 में इन पदों पर भर्तियों के लिए जारी होगी अधिसूचना

RRB NTPC Recruitment 2019 में करीब 2 लाख 50 हजार पदों के लिए, बिहार पुलिस में कॉन्सटेबल के करीब 24,000 पदों के लिए, दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के 15,000 खाली पदों के लिए अधिसूचना के साथ SSC CHSL 2019 Recruitment के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। हरियाणा में TGT और PGT के 10,000 पदों के लिए और UPSSSC में लेखपाल के 4,500 और अन्य पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी होगी।