LOADING...
यहां विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण

यहां विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण

Jan 03, 2020
09:00 am

क्या है खबर?

नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। DSSSB भर्ती 2020 की अधिक जानकारी जैसे आवेदन तिथि और पात्रता आदि के लिए ये लेख पढ़ें।

तिथियां

ये है आवेदन की अंतिम तिथि

DSSSB भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी, 2020 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी, 2020 है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि DSSSB ने ग्रुप बी और सी के विभिन्न 541 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर भर्ती के एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए जाएंगे।

जानकारी

क्या है आवेदन शुल्क?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदि वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन फीस नहीं देनी होगी।

Advertisement

योग्यता

क्या होनी चाहिए पात्रता?

किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उसके लिए मांगी गई पात्रता को जांच लें। अगर आप सभी पात्रता को पूरा करते हैं, तभी आवेदन करें। सभी पदों के लिए पात्रता अलग-अलग है। किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना बहुत जरुरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना प्राप्त करें।

Advertisement

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नई विंडों खुलकर आ जाएगी। उसमें मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, पता आदि दर्ज करें। हम उम्मीदवारों को सलाह देंगे कि आवेदन सबमिट करने से पहले अपने द्वारा भरी गई जानकारी को एक बार जांच लें।

जानकारी

यहां से प्राप्त करें अधिसूचना

DSSSB भर्ती 2020 की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement