Page Loader
DRDO Recruitment 2019: अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण

DRDO Recruitment 2019: अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण

Oct 23, 2019
06:00 pm

क्या है खबर?

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये लेख पढ़ना बहुत जरुरी है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की प्राइमरी लेबोरेटरी इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। DRDO ITR अप्रेंटिस भर्ती 2019 की अधिक जानकारी जैसे आवेदन पत्र और पात्रता आदि के लिए ये लेख पढ़ें।

तिथियां

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

DRDO ITR अप्रेंटिस भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 नवंबर, 2019 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर, 2019 है। इसके माध्यम से ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 60 और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 56 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का तिथि अभी जारी नहीं की गई है और परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ही जारी कर दिए जाएंगे।

योग्यता

होनी चाहिए ये पात्रता?

किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले आपको उसके लिए मांगी गई पात्रता को जांच लेना चाहिए। उसके बाद अगर आप सभी पात्रता को पूरा करते हैं, तभी आवेदन करें। सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग है। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 18-27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना पढ़ें।

आवेदन प्रक्रिया

ऐसे करें आवेदन

किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के लिए दिए दए लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नई विंडों खुलकर आ जाएगी। उसमें मांगे जा रहे विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन सबमिट करने से पहले एक बार अपने द्वारा भरे गए विवरण जांच लें। इसके साथ ही आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरुर लें।

जानकारी

यहां से प्राप्त करें अधिसूचना

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी अधिसूचना देख सकते है। अधिसूचना देखने के लिए यहां क्लिक करें