NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / अपने बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को बनाएं खास, इन स्किल्स को बढ़ाने में करें मदद
    अगली खबर
    अपने बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को बनाएं खास, इन स्किल्स को बढ़ाने में करें मदद

    अपने बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को बनाएं खास, इन स्किल्स को बढ़ाने में करें मदद

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 11, 2019
    05:33 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों की छुट्टियां एक ऐसी चीज है, जिसका सभी बच्चे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टी के दौरान आराम करना और मौज-मस्ती करना महत्वपूर्ण है, लेकिन यही वो सही समय है जब माता-पिता अपने बच्चों में कुछ नई और अच्छी स्किल विकसित कर सकते हैं।

    गर्मियों में खाली समय का उपयोग नई स्किल्स को बढ़ाने की कोशिश करें।

    इस लेख से पढ़ें गर्मियों की छुट्टियां में किन स्किल्स को कर सकते हैं विकसित।

    #1

    म्यूजिक और डांस सिखाएं

    जब बच्चा छोटा होता है, तो उसके माता-पिता को ये देखना चाहिए कि वो किस चीज में रुचि लेता है।

    अगर आप अपने बच्चे को उसकी पंसद की चीज छोटे से ही सिखाएंगे, तो वे उसमें प्रफेक्ट हो जाएंगे।

    अगर आपका बच्चा गाने या डांस करने में रुचि रखता है, तो उसे गर्मियों की छुट्टियों में म्यूजिक और डांस क्लास में डाल सकते हैं।

    जिससे वे उसको एन्जॉय भी करेंगे और उनकी स्किल भी विकसित होंगी।

    #2

    आउटडोर एक्टिविटी में भाग लें

    बच्चों की स्वस्थ आदतें विकसित करने के लिए गर्मियों की छुट्टियां सबसे अच्छा समय है।

    माता-पिता को बच्चों को स्वस्थ और फिट रहने के लिए आवश्यक जीवनशैली में बदलाव करने के लिए अपने बच्चों की मदद करनी चाहिए।

    बच्चों की दिनचर्या में कुछ शारीरिक व्यायाम (Physical Exercises) शामिल करने चाहिए।

    माता-पिता को बच्चों के साथ मिलकर बाहरी गतिविधियों का मज़ा लेना चाहिए, ताकि उन्हें प्रकृति के साथ समय बिताने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

    जानकारी

    बच्चों को सीखने दें नई चीजें

    समर कोर्स में दाखिला लेते समय अभिभावकों को बच्चों के हितों पर विचार करना चाहिए। उन्हें अपने बच्चों को कुछ भी पसंद न करने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। उन्हें बच्चों को पेंटिंग, कुकिंग, स्पोर्ट्स आदि जैसे नई चाजों को सीखने देना चाहिए।

    #4

    पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाएं

    आपको अपने बच्चों को पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

    यह न केवल उनके करियर में उनकी मदद करेगा बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में भी मदद करेगा।

    अगर आपका बच्चा पढ़ने में कमजोर है, तो उसे पढ़ाएं। इसके साथ-साथ उसे किताब पढ़ने की आदत डालें, जिससे उसकी पढ़ने और लिखने की स्किल अच्छी होगी।

    इसके साथ ही छुट्टियों में उसकी पढ़ने-लिखने की आदत भी नहीं छूटेगी।

    #5

    लैंग्वेज और कंप्यूटर सिखाएं

    जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जा रहा है, बैसे-बैस कंप्यूटर का उपयोग अधिक होता जा रहा है, इसलिए जरुरी है कि आज के बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

    कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त करने के लिए गर्मियों की छुट्टियों का समय बहुत अच्छा है। आप अपने बच्चों को कंप्यूटर की क्लास में दिला सकते हैं।

    इसके साथ-साथ आप अपने बच्चों को लैंग्वेज भी सिखा सकते हैं। बच्चों को जितना हो सकें नई चीजें सिखाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    श्रीनगर-दिल्ली इंडिगो विमान कैसे टर्बुलेंस में फंसा और पाकिस्तान से किस बात की मांगी थी अनुमति? इंडिगो
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रवेश मामले में ट्रंप प्रशासन के खिलाफ दायर किया मुकदमा अमेरिका
    'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग शुरू, कार्तिक आर्यन का नया लुक वायरल कार्तिक आर्यन
    'है जवानी तो इश्क होना है' में आएगा 'चुनरी चुनरी' गाने का नया वर्जन, भड़के प्रशंसक वरुण धवन

    शिक्षा

    आज का इतिहास: 04 जून को ही हुआ था अनिल अंबानी का जन्म, जानें करियर
    JRF और SRF रिसर्च फेलोशिप की राशि में हुआ इजाफा, अब मिलेंगे इतने रुपये करियर
    UPSC Exam Calendar 2020: जारी हुआ कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    इन छह UPSC अधिकारियों ने कई प्रयासों और संघर्षों के बावजूद पास की परीक्षा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025