NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / दिल्ली विश्वविद्यालय: BTech में प्रवेश के लिए आज जारी होगी सीट आवंटन की दूसरी सूची
    अगली खबर
    दिल्ली विश्वविद्यालय: BTech में प्रवेश के लिए आज जारी होगी सीट आवंटन की दूसरी सूची
    BTech में प्रवेश के लिए आज जारी होगी सीट आवंटन की दूसरी सूची

    दिल्ली विश्वविद्यालय: BTech में प्रवेश के लिए आज जारी होगी सीट आवंटन की दूसरी सूची

    लेखन राशि
    Aug 14, 2023
    11:15 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) आज बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) कार्यक्रम में दाखिले के लिए सीट आवंटन की दूसरी सूची जारी करेगा।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे चरण की सीट आवंटन का परिणाम आज शाम 5 बजे वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

    कार्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नतीजे देख सकेंगे।

    इससे पहले विश्वविद्यालय ने 2 अगस्त को सीट आवंटन की पहली सूची जारी की थी।

    सत्यापन

    20 अगस्त तक करना होगा शुल्क भुगतान

    दूसरी सूची में जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें दस्तावेज जमा करना होंगे।

    सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 16 से 17 अगस्त के बीच प्रमाणपत्रों के भौतिक सत्यापन के लिए संस्थान में पहुंचना होगा।

    अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग उम्मीदवारों को दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए 18 से 19 अगस्त तक का समय दिया गया है।

    उम्मीदवारों को 20 अगस्त तक शुल्क भुगतान करना होगा।

    परिणाम

    ऐसे देखें परिणाम

    परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

    यहां होम पेज पर आवश्यक विवरण दर्ज कर लॉग इन करें।

    इसके बाद दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

    उम्मीदवार इसमें अपना नाम देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

    दाखिले के लिए उम्मीदवारों को 10वीं-12वीं की मार्कशीट, जातिप्रमाण पत्र, JEE मेन का स्कोर कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड जैसे दस्तावेजों की जरूरत होगी।

    360

    360 सीटों पर प्रवेश के लिए चल रही प्रक्रिया

    DU ने पहली बार BTech कार्यक्रमों की पेशकश की है। ये BTech कार्यक्रम कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में उपलब्ध कराए गए हैं।

    प्रत्येक कार्यक्रम में 120 सीटें हैं। इस तरह कुल 360 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है।

    पहले चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया के बाद कई छात्रों को विश्वविद्यालय में प्रवेश मिल चुका है।

    अब दूसरी और तीसरी सूची के अनुसार अन्य सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

    तीसरी सूची

    23 अगस्त को जारी होगी तीसरी मेरिट सूची

    पहली और दूसरी सूची जारी होने के बाद खाली सीटों को भरने के लिए 23 अगस्त को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।

    सामान्य, EWS और OBC उम्मीदवारों को 24 से 25 अगस्त तक और SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को 26 अगस्त तक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना होगा।

    फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त रहेगी।

    अगर इसके बाद भी सीटें खीली रहेंगी तो एक रिक्ति चरण का आयोजन किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली विश्वविद्यालय

    ताज़ा खबरें

    एकता कपूर ने नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ, अनूठी कहानियों को एक नए अंदाज में परोसेंगी निर्माता एकता कपूर
    मस्क से विवाद के बाद टेस्ला कार बेच सकते हैं ट्रंप, जानिए कब खरीदी  डोनाल्ड ट्रंप
    एकनाथ शिंदे के पायलट ने विमान उड़ाने से मना किया, 1 घंटे हवाई अड्डे पर फंसे एकनाथ शिंदे
    IPL 2025 के बाद श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी की दौड़ में हुए शामिल- रिपोर्ट श्रेयस अय्यर

    दिल्ली विश्वविद्यालय

    ज्ञानवापी मस्जिद मामले में 'शिवलिंग' पर विवादित टिप्पणी के आरोप में DU प्रोफेसर गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    DU, AMU और जामिया में पोस्ट ग्रेजुएशन कार्यक्रमों के लिए CUET के तहत नहीं होगा एडमिशन जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
    QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IIT को पछाड़ IISc बेंगलुरू बना भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)
    दिल्ली विश्वविद्यालय: रामजस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025