CRPF Recruitment 2020: हेड कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
क्या है खबर?
कांस्टेबल भर्ती का इंतजार करने वालों के लिए के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने महिला और पुरुष के लिए हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अऩ्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CRPF हेड कांस्टेबल भर्ती 2020 की अधिक जानकारी जैसे आवेदन तिथि और पात्रता आदि के लिए ये लेख पढ़ें।
तिथियां
कब तक कर सकते हैं आवेदन
CRPF हेड कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 फरवरी, 2020 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 मार्च, 2020 है।
बता दें कि CRPF ने हेड कांस्टेबल के 1,412 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें पुरुष 1,331 पद और महिला के 81 पद शामिल हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल, 2020 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।
पात्रता
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने कम से कम चार साल (बेसिक ट्रेनिंग के मिलाकर) अपनी सर्विस में काम किया हो।
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18-32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
पुरुष उम्मीदवारों की लम्बाई 170 सेमी और पुरुष उम्मीदवारों की लम्बाई 157 सेमी होनी चाहिए। वहीं पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 80 सेमी और फुलाकर 85 सेमी होना चाहिए।
जानकारी
क्या है परीक्षा पैटर्न?
चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन OMR शीट पर आधारित होगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में 160 नंबर के 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनके लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न 12वीं स्तर के होंगे।
आवेदन प्रक्रिया
कैसे करें आवेदन?
किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
उसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के लिए दिया गया लिंक पर क्लिक करें।
अब आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए आवेदन पत्र को भरकर भेजना होगा।
उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए फॉर्म में सभी सही जानकारी भरकर अपने यूनिट/ऑफिस में जमा करना होगा।
जानकारी
यहां से प्राप्त करें अधिसूचना
CRPF हेड कांस्टेबल भर्ती 2020 की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या हमारे द्वारा दिया गया लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।