NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / छत्तीसगढ़ में 2021 से अटकी पुलिस भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित, जानिए कब होगी
    अगली खबर
    छत्तीसगढ़ में 2021 से अटकी पुलिस भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित, जानिए कब होगी
    छत्तीसगढ़ में 2021 से अटकी पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित (तस्वीरः छत्तीसगढ़ पुलिस पोर्टल)

    छत्तीसगढ़ में 2021 से अटकी पुलिस भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित, जानिए कब होगी

    लेखन राशि
    May 11, 2023
    02:11 pm

    क्या है खबर?

    छत्तीसगढ़ में अक्टूबर, 2021 से अटकी पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है।

    प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने विभाग में 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

    परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा किया जाएगा।

    2 साल से भर्ती प्रक्रिया रद्द होने के चलते उम्मीदवार निराश थे। अब परीक्षा का टाइम टेबल जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है।

    परीक्षा

    कब आयोजित होगी परीक्षा?

    इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 29 मई को किया जाएगा। परीक्षाएं 2 पालियों में होगी।

    परीक्षा संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्र पर होगी।

    परीक्षा के एडमिट कार्ड छत्तीसगढ़ व्यापाम की आधिकारिक वेबसाइट पर 18 मई को सुबह 10 बजे अपलोड कर दिए जाएंगे।

    उम्मीदवार पंजीकरण संख्या, नाम और अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    परीक्षा

    पहले दिन होगी हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा

    पहले दिन 26 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दक्षता की परीक्षा होगी।

    इसी दिन दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन का पेपर होगा।

    27 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक एप्टीट्यूड टेस्ट, दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान का पेपर रहेगा।

    29 मई को पहली पाली में कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा होगी।

    परीक्षा

    क्यों स्थगित हुई थी परीक्षा?

    छत्तीसगढ़ में प्लाटून कमांडर, सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, स्पेशल ब्रांच सब इंस्पेक्टर, कंप्यूटर सब इंस्पेक्टर, रेडियो सब इंस्पेक्टर के 975 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 17 सितंबर, 2021 को जारी की गई थी।

    इस भर्ती में राज्य ने अमानक आरक्षण दिया था। उसके बाद बिलासपुर हाई कोर्ट ने 58 फीसदी आरक्षण रद्द कर दिया था।

    इस कारण पूरी भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब 2 साल बाद सरकार ने दोबारा प्रक्रिया शुरू की है।

    परीक्षा

    क्या है परीक्षा पैटर्न?

    छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे।

    सभी पदों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, एप्टीट्यूड, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन का पेपर देना होगा।

    जिन उम्मीदवारों ने रेडियो, फिंगरप्रिंट सब इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन भरा है, उन्हें विज्ञान (गणित, रसायन, भौतिकी) का पेपर देना होगा।

    कंप्यूटर सब इंस्पेक्टर का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर ज्ञान का अतिरिक्त पेपर देना होगा। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    छत्तीसगढ़
    पुलिस भर्ती
    परीक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: रावण के दसों सिर नहीं जले तो नगर निगम ने कर्मचारी को किया निलंबित दशहरा
    छत्तीसगढ़: शीर्ष अधिकारियों और व्यापारियों के 40 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 4 करोड़ रुपये बरामद आयकर विभाग
    NEET UG काउंसलिंग: छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू NEET
    छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य केंद्र में बंधक बनाकर नर्स का गैंगरेप, वीडियो बनाने का भी आरोप रेप

    पुलिस भर्ती

    जानिये किन क्षेत्रों की नौकरियों पर मंडरा रहा है खतरा और कहां बढ़ेंगे अवसर नौकरियां
    पुलिस भर्ती 2019: दो हज़ार से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण शिक्षा
    उत्तर प्रदेश: उम्मीदवारों को मिली बड़ी राहत, अब दरोगा भर्ती के लिए चाहिए होंगे इतने नंबर उत्तर प्रदेश
    Delhi Police Recruitment 2019: हेड कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन दिल्ली पुलिस

    परीक्षा

    राजस्थान बोर्ड: 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, छात्रों के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    बिहार बोर्ड: इस दिन आ सकता है 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, जानिए ताजा अपडेट बिहार
    SBI PO परीक्षा पास करने के लिए जरूरी है अंग्रेजी पर पकड़, ऐसे करें तैयारी भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    UPSC की तैयारी शुरू करने से पहले आपको जरूर पढ़नी चाहिए ये मोटिवेशनल किताबें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025