LOADING...
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 396 पदों पर निकाली भर्ती, जानिए पूरा विवरण
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने कई पदों पर निकाली भर्ती

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 396 पदों पर निकाली भर्ती, जानिए पूरा विवरण

लेखन राशि
Jan 24, 2024
01:01 pm

क्या है खबर?

चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग ने जूनियर बेसिक शिक्षक (JBT) के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार (24 जनवरी) से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। हालांकि, उम्मीदवार 22 फरवरी दोपहर 2 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। आइए आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता मानदंड जानते हैं।

पद

कितने पद भरे जाएंगे?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 396 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसमें से 179 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 84 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 94 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 39 पद आरक्षित हैं। कुल 16 पद दिव्यांग वर्ग और 39 पद पूर्व कर्मचारियों के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से विस्तृत पद विवरण देख सकते हैं।

पात्रता

कौन कर सकता है आवेदन?

मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक के साथ प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (DElEd) करने वाले युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों का CTET (स्तर 1) पास होना भी जरूरी है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Advertisement

चयन

कैसे होगा चयन?

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसके लिए 150 अंक आवंटित किए गए हैं। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, गणित, शैक्षिक एप्टीट्यूड, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी भाषा से सवाल पूछे जाएंगे। इन्हें हल करने के लिए 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे लेवल 4,200 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

Advertisement

आवेदन

कैसे करें आवेदन?

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां अधिसूचना लिंक पर क्लिक कर सभी दिशा-निर्देश पढ़ें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन का विकल्प चुनें, आवेदन पत्र खोलें और सभी जरूरी जानकारियां सावधान के साथ दर्ज करें। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को शैक्षिक अंकसूची, जाति प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, हस्ताक्षर और फोटो की स्कैन प्रति अपलोड करनी होगी। सामान्य, OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है जबकि SC वर्ग को 500 रुपये शुल्क देना होगा।

Advertisement