NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / CG Vyapam Recruitment: 14,000 से अधिक पदों पर निकली शिक्षक भर्ती, जानें विवरण
    CG Vyapam Recruitment: 14,000 से अधिक पदों पर निकली शिक्षक भर्ती, जानें विवरण
    करियर

    CG Vyapam Recruitment: 14,000 से अधिक पदों पर निकली शिक्षक भर्ती, जानें विवरण

    लेखन मोना दीक्षित
    March 16, 2019 | 01:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    CG Vyapam Recruitment: 14,000 से अधिक पदों पर निकली शिक्षक भर्ती, जानें विवरण

    शिक्षक बनना बहुत ही गर्व की बात होती है। अगर आप भी शिक्षक भर्ती 2019 देख रहे हैं, तो आपको बता दें कि CG Vyapam एक बड़े स्तर पर शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CG व्यापम भर्ती 2019 के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

    26 मार्च से करें आवेदन

    CG व्यापम शिक्षक भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च, 2019 से 25 अप्रैल, 2019 तक चलेगी। लेक्चरर (E और T संवर्ग) के लिए 3,177, शिक्षक (E और T संवर्ग) के लिए 4,696, अंग्रेजी माध्यम शिक्षक (E संवर्ग) के 456, व्यायाम शिक्षक (E और T संवर्ग) के 745, सह अध्यापक (E और T संवर्ग) के 4,000, सहायक शिक्षक साइंस प्रयोगशाला (E और T संवर्ग) के 1,200 और अंग्रेजी सहायक शिक्षक (E संवर्ग) के 306 पदों पर भर्ती होनी है।

    क्या है शैक्षिक योग्यता

    हम उम्मीदवारों को सलाह देंगे कि आवेदन करने से पहले एक बार मांगी गई पात्रता को जरूर जांच लें। उसके बाद ही आवेदन करें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक/B.Ed/TET या समकक्ष परीक्षा पास की हो। साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्रता से जुड़ी अधिक जानाकरी के लिए आप निचे दी गई अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

    कैसे करें आवेदन

    उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले CG व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद होमपेज पर इसके लिए दी गई लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, ईमेल आईडी आदि दर्ज करके आवेदन करना होगा। आवेदन सबमिट करने से पहले एक बार भरे गए विवरण को जरूर जांच लें। आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट जरूर निकाल कर रख लें।

    आधिकारिक नोटिस यहां से प्राप्त करें

    उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिस पढ़ सकते हैं या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा
    नौकरियां

    शिक्षा

    DU: अंडरग्रेजुएट कोर्सों के लिए 15 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, जानें विवरण करियर
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 16 मार्च को? जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    BA करने के बाद आपके पास होते हैं ये बेहतर करियर विकल्प, जानें करियर
    NEET 2019: अच्छी टेस्ट सीरीज़ के लिए इन वेबसाइट्स पर जाएं, मिलेगी सफलता NEET

    नौकरियां

    ONGC Recruitment 2019: 4,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण शिक्षा
    HSSC Recruitment 2019: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन हरियाणा
    Indian Navy SSR, MR, AA Recruitment 2019: जारी हुआ रिजल्ट, यहां से देंखे शिक्षा
    Junior Engineer Recruitment 2019: कुल 6,379 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन करियर
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023