LOADING...
CBSE इस आधार पर 5वीं से 12वीं तक के छात्रों को देगा ग्रेड

CBSE इस आधार पर 5वीं से 12वीं तक के छात्रों को देगा ग्रेड

Aug 25, 2019
12:03 pm

क्या है खबर?

अगर आप केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 5वीं से 12वीं तक के छात्र हैं, तो आपके को ये पता होना चाहिए कि CBSE आपको किस आधर पर आपको ग्रेड देगा। आपको बता दें कि CBSE इस साल 5वीं से 12वीं तक के छात्रों को एक नए आधार पर ग्रेड देगा। अब स्कूल या अपने घर में छात्रों द्वारा एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने पर परीक्षा में ग्रेड दी जाएगी। आइए जानें पूरी खबर।

वन चाइल्ड वन प्लांट कैंपेन

CBSE ने शुरु किया 'वन चाइल्ड वन प्लांट' कैंपेन

CBSE के अनुसार अब सभी स्कूलों में ईको क्लब का होना अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल के छात्रों को पर्यावरण के लिए जागरूक करने के लिए CBSE ने 'वन चाइल्ड वन प्लांट' कैंपेन शुरू किया है। इसके लिए सभी स्कूलों को CBSE की ओर से एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इस कैंपेन में 5वीं से 12वीं तक के छात्र भाग लेंगे। बोर्ड ने ईको क्लब और जल संरक्षण के लिए नीति भी तैयार की है।

प्रक्रिया

सितंबर से शुरू होगी ये प्रक्रिया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसकी सारी जानकारी छात्रों को स्कूल से दी जाएगी। CBSE के निर्देश के अुसार सभी क्लास के प्रत्येक छात्र को एक पौधा जरुर लगाना है। सभी स्कूलों को इस प्रक्रिया को सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू करने का निर्देश दिया गया है। CBSE की इस पहल से छात्रों के बीच पार्यावरण को लेकर रुचि जाएगी और साथ ही वे इसके महत्तव को भी समझ पाएंगे।

Advertisement

इनाम

स्कूलों को दिया जाएगा इतने लाख का इनाम

साथ ही CBSE ने खेल को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों को इनाम देने की घोषणा की है। जिसके लिए स्कूलों को 26 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करना होगा। क्लस्टर व जोन लेवल पर खेल का आयोजन करने वाले स्कूलों को दो-दो लाख और नेशनल लेवल के लिए तीन-तीन लाख का ग्रांट दियाा जाएगा। इसमें 11, 14, 17 व 19 वर्ष के छात्र भाग लेंगे। CBSE के सिटी कोऑर्डिनेटर राजीव रंजन के अनुसार पर्यावरण बचाने में छात्रों का अहम रोल होगा।

Advertisement